US Kidnapping Case: अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां भारतीय मूल के चार लोगों का अपहरण कर लिया गया है। अगवा किए गए लोगों में आठ महीने की बच्ची भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
US: कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के 4 लोगों का अपहरण !
US Kidnapping Case: अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के चार लोगों का अपहरण किया गया है। इनमें आठ महीने की एक बच्ची भी शामिल है। यह घटना कैलिफोर्निया के मर्स्ड काउंटी में हुई।
ADVERTISEMENT

04 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:27 PM)
क्या हुआ पूरा मामला ?
ADVERTISEMENT
यह घटना सोमवार को कैलिफोर्निया की मर्स्ड काउंटी (Merced County) में हुई। 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27), उनकी आठ महीने की बेटी अरूही धेरी और 39 साल के एक शख्स अमनदीप सिंह का अपहरण हुआ है।
इन चारों लोगों को साउथ हाईवे 59 से किडनैप कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता खतरनाक हथियारों से लैस थे।
अभी अपहरणकर्ता का खुलासा नहीं हो पाया है और ना ही अपहरण के उद्देश्य का पता चल पाया है। क्या ये निजी दुश्मनी का नतीजा है ? इस बात की भी जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENT
