LIVE के दौरान SOCIAL MEDIA स्टार ने पिया ज़हर! फिर लोगों ने जो देखा वो हैरान करने वाला था

FARRUKH HAIDER

22 Oct 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:07 PM)

social media star drank poison during live

CrimeTak
follow google news

SOCIAL MEDIA पर बेहद फेमस एक लड़की ने लाइव के दौरान ज़हर पीकर पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया है। हुआ दरअसल ये इस सोशल मीडिया स्टार ने लाइव के दौरान कीटनाशक की दवा पी ली। ये सोशल मीडिया स्टार चीन की जिसका नाम लुओ शाओ माओ है। आपको बता दें कि लुओ शाओ सोशल मिडिया पर बहुत एक्टिव रहती थी। इतना ही वो लाइव के दौरान अक्सर अपने प्रशंसकों से बात भी करती थी। हमेशा की तरह वो उस दिन भी अपने प्रशंसकों के लिए लाइव आयी और मगर इस बार उसके हाथ में कीटनाशक दवा भी था।

यह भी पढ़ें...

LIVE के दौरान ऐसे पिया ज़हर!

लाइव शुरु होने के बाद लुओ शाओ माओ ने जो किया वो बहुत चौकाने वाला था। लाइव के दौरान थोड़ी ही देर में उसने वो कीटनाशक पीना शुरू कर दिया जो वो लेकर आई थी। लुओ शाओ ने अपने इस लाइव वीडियो में कहा कि शायद ये उसका आखिरी वीडियो है, क्योंकि वो बहुत लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रही थी। इतना ही नहीं बल्कि कुछ दिन अफ्ले वो अस्पताल में भी जा चुकी थी। लाइव के दौरान लुओ ने कीटनाशक दिखाते हुए लाइव में कहा कि मै ये प्रोडक्ट बेचने नहीं आयी हूं, बल्कि उसे पीने जा रही हू। बस इतना कहकर उसने वो कीटनाशक पी लिया।

सोशल मीडिया स्टार ने क्यों पिया ज़हर?

बताया जा रहा है कि लुओ शाओ अपने ब्वॉयफ्रेंड की वजह से पिछले कुछ समय से परेशान थी और डिप्रेशन में थी। लेकिन उसके दोस्तों और घरवालों को ये आशंका नहीं थी कि वो कुछ ऐसा कदम उठा लेगी और कीटनाशक पीने का निर्णय ले लेगी। लाइव के दौरान कीटनाशक पीने के बाद उसने खुद ही एंबुलेंस को कॉल भी किया था, लेकिन तब तक दवा अपना असर दिखा चुकी थी।

ज़हर पीने के बाद लुओ शाओ के साथ क्या हुआ?

कीटनाशक पीते ही वो लाइव के दौरान ही तड़पने लगी, लोग उसे लाइव देख रहे थे। कोई उसे रोकने की कोशिश कर रहा था, तो कोई बचने का तरीका बता रहा था। किसी ने पुलिस को कॉल कर के इसकी जानकारी दी। लेकिन कीटनाशक पिने की वजह से उसकी मौत हो गई है। इस मामले के सामने आने के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है। इस मामले पर करवाई भी होगी। लुओ शाओ की मौत के बाद चीन में सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई। कई लोगों ने यह भी आरोप लगाना शुरू कर दिया कि उसे कीटनाशक पीने के लिए उसके फॉलोअर्स ने ही उसे उकसाया है। उसके इंटरनेट पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स थे, जिनके लिए वो तरह-तरह के कंटेंट डालती थी।

    follow google newsfollow whatsapp