सिंगापुर में ड्रग्स तस्करी में 19 साल बाद फिर महिला को फांसी पर लटकाया, 15 ग्राम हेरोइन मिलने पर हो जाती है फांसी

Singapore Hangs Woman : सिंगापुर में 19 साल बाद फिर महिला को हुई फांसी. ड्रग्स तस्कीर में हुई फांसी. 2004 के बाद दूसरी महिला को फांसी.

crime news

crime news

28 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 28 2023 4:20 PM)

follow google news

Singapore Hangs women : सिंगापुर में ड्रग्स तस्करी मामले में एक महिला को 19 साल बाद फिर एक बार फांसी पर लटका दिया गया. साल 2018 में हेरोइन की सप्लाई करने के आरोप में इस महिला को गिरफ्तार किया गया था. अब इसे 28 जुलाई को फांसी दे दी गई. सिंगापुर में ड्रग्स तस्करी को लेकर फांसी तक की सजा है. एक सप्ताह के भीतर सिंगापुर में ये दूसरी फांसी है. इससे दो दिन पहले ही 56 साल के एक व्यक्ति मोहम्मद अजीज हुसैन को ड्रग्स तस्करी में फांसी हुई थी. 19 साल पहले 2004 में सिंगापुर में 36 साल की एक महिला को फांसी दी गई थी. उसके बाद अब फिर से इस सजा को दोहराया गया है.

15 ग्राम हेरोइन पर मिलती है सिंगापुर में फांसी

Singapore Women Hangs : सिंगापुर के कानून के अनुसार, अगर 15 ग्राम या इससे ज्यादा की हेरोइन (15 Grams heroin) की तस्करी हो रही है तो फांसी की सजा मिलेगी.  इसी के साथ अगर 500 ग्राम कैनाबीज (Cannabis) पर भी फांसी होती है. हालांकि, दुनिया के कई सामाजिक एक्टिविस्ट इसका विरोध करते हैं लेकिन सिंगापुर ने कानून में कोई बदलाव नहीं किया है. एक हफ्ते में ही ये दूसरी फांसी है. मार्च 2022 से लेकर जुलाई 2023 यानी 15 महीने में 15 लोगों को फांसी पर लटकाया जा चुका है. यानी सिंगापुर में ड्रग्स को लेकर हर महीने एक शख्स को फांसी पर लटकाया गया. लेकिन 19 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी महिला को ड्रग्स तस्करी केस में सिंगापुर में फांसी पर लटकाया गया है.

सांकेतिक फोटो

कौन है महिला जिसे सिंगापुर में फांसी पर दी गई

Singapore Capital Punishment : जिस महिला को पहली बार सिंगापुर में फांसी दी गई उसका नाम सरिदेवि दिजमानी (Saridewi Djamani) है. उसकी उम्र करीब 45 साल थी. साल 2018 में इस महिला को 31 ग्राम डाईमॉर्फिन यानी प्योर हेरोइन (Pure Heroine) के साथ नारकोटिक्स विभाग ने गिरफ्तार किया था. चूंकि 15 ग्राम या इससे ज्यादा हेरोइन पर ही फांसी की सजा है. इसलिए 31 ग्राम हेरोइन होने की वजह से इस महिला को भी फांसी की सजा सुनाई गई थी. कोर्ट में नारकोटिक्स विभाग ने कहा था कि जितनी मात्रा में इस महिला सरिदेवि दिजमानी (Saridewi Djamani) के पास से प्योर हेरोइन मिली है उससे एक हफ्ते तक 370 लोगों को नशे की लत दी जा सकती थी. अभी दो दिन पहले ही मोहम्मद अजीज हुसैन को 50 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में फांसी पर लटकाया गया था.

 

साल 2004 में महिला को हुई थी फांसी

Singapore death Penalty : इससे करीब 19 साल पहले 2004 में एक महिला को ड्रग्स तस्करी में फांसी मिली थी. साल 2004 में 36 साल की महिला येन मे वोएन (Yen May woen) को फांसी पर लटकाया गया था. ये महिला हेयर ड्रेसर थी. लेकिन इसके साथ ही वो ड्रग्स तस्करी में शामिल थी. इसके पास भी 15 ग्राम से ज्यादा हेरोइन की मात्रा मिली थी. जिसके बाद उसे फांसी की सजा मिली थी. 2004 में आखिरी बार किसी महिला को सिंगापुर में फांसी मिली थी. लेकिन अब जुलाई 2023 में 19 साल बाद दूसरी महिला को फांसी मिली है.

    follow google newsfollow whatsapp