Japan ex prime minister : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (shinzo abe) की मौत

CHIRAG GOTHI

08 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:22 PM)

Japan ex prime minister : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (shinzo abe) की आखिरकार मौत हो गई। डाक्टरों ने उन्हें खूब बचाने की कोशिश की, लेकिन शिंजो बच नहीं सके।

CrimeTak
follow google news

खाकी पैंट, भूरी टी-शर्ट वाले का मकसद क्या ?

Japan ex prime minister : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (shinzo abe) की मौत हो गई है। हमलावर ने उन्हें पीछे से गोली मारी थी। ये घटना जापान के नारा शहर में हुई थी। जब शिंजो जमीन पर गिरे थे तो कई लोगों ने उस दौरान वीडियो भी बनाई। गोली उनके सीने में लगी। अब उनकी मौत की खबर आ रही है। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था। जानकारी के मुताबिक, कुल दो गोलियां चली थीं, जिस संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया गया है, वह 41 साल का है। उसका नाम Yamagami Tetsuya है। उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली गई है। डाक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिरकार उनकी मौत हो गई

यह भी पढ़ें...

Japan ex prime minister shinzo abe : नारा में वो भाषण दे रहे थे, तभी उन्हें गोली मारी गई। शिंजो पर हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये वाक्या करीब भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे के आसपास हुई।

Japan ex prime minister : वो पश्चिमी जापान के एक शहर में सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गिर पड़े। घटना की कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई है।

Shinzo Abe Shot: शिंजो आबे गोली लगने के बाद नीचे गिर गये थे, उनके शरीर से खून निकल रहा था। जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उस हॉस्पिटल (Nara Medical University Hospital) में जा रहे हैं, जहां शिंजो आबे भर्ती हैं। जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। इसके लिए शिंजे आबे वहां कैंपेनिंग कर रहे थे।

संदिग्ध की उम्र 41 साल बताई गई है

शिंजो आबे ने साल 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ऐसा स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से किया था। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। वह जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले नेता हैं। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। कई मौकों पर पीएम मोदी और शिंजो आबे एक दूसरे को याद कर चुके हैं। पिछले साल ही भारत ने शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

    follow google newsfollow whatsapp