...तो अब CRIME NEWS पढ़िए भी CRIMETAK.IN पर

SHAMS TAHIR KHAN

31 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:29 PM)

india first crime News Website CRIME TAK crime news latest crime news

CrimeTak
follow google news

क्राइम की दुनिया भी अजीब दुनिया है। यहां दर्द बेदर्द होता है। इसमें आंखें नहीं, आंसू रोते हैं। यहां ख़ामोशियां चीख़ती हैं और चीख़ें ख़ामोश रहती हैं। जुर्म की इस दुनिया में रिश्तों का कोई मतलब नहीं होता। हर रिश्ता जुर्म का गवाह बनता है।

यहां इंसानों को तंदूर में भी भूना जाता है और तेज़ाब से भी नहलाया जाता है। अपनों को ज़िंदा गाड़ कर उसपर फूल उगाए जाते हैं, तो कहीं ज़िंदा ताबूत में बंद कर उसपर मार्बल का फ़्लोर सजाकर डांस किया जाता है।

यह भी पढ़ें...

क़ातिल ख़ून की नदियां बहा देते हैं तो पुलिस ख़ून के उसी एक क़तरे से क़ातिल तक पहुंच जाती है। इस दुनिया में सनकी आशिक़ हैं तो बेवजह क़त्ल करने वाले सीरियल किलर भी। ख़ौफ़नाक रहस्यमयी जगह हैं तो काली दुनिया के पुजारी भी।

तानाशाहों की तानाशाही है, तो नेताओं की मर्डर मिस्ट्री भी। चमकते फ़िल्मी पर्दे के पीछे का काला सच है तो अंडरवर्ल्ड की ख़ौफ़नाक बस्ती भी। बेईमान नेता, अफ़सर हैं... तो वहशी बलात्कारी भी। यहां फांसी घर है, तो फांसी की कहानियां भी।

बस इसीलिए क्राइम की इस दुनिया में झांकना ज़रूरी है। ज़रूरी है ताकि आप क्राइम से बचे रहें। बचे रहें और पूरी जानकारी रखें। बस इसीलिए CRIME TAK के बाद अब क्राइम की देश-दुनिया की हर ख़बर आप तक पहुंचाने के लिए आ गई है CRIME TAK की वेबसाइट..

बस आपको CRIME TAK क्लिक करना है और आपके सामने क्राइम की पूरी दुनिया की ख़बरें होंगी। तो अब क्राइम न्यूज़ देखिए ही नहीं बल्कि पढ़िए भी। तो देर किस बात की। इंतज़ार ख़त्म। अब पढ़ना शुरू कीजिए...

    follow google newsfollow whatsapp