इस गांव में लड़कियों को उठा ले जाते हैं एलियंस और करते हैं ये 'गंदा काम'

FARRUKH HAIDER

17 Mar 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:15 PM)

इस गांव में लड़कियों को उठा ले जाते हैं एलियंस और करते हैं ये 'गंदा काम' aliens kidnap women with ufo in mexico

CrimeTak
follow google news

दुनिया के कई कोनों में अक्सर एलियंस या उनके यूएफओ की झलक देखने के दावे किए गए हैं लेकिन लैटिन अमेरिकी देश मैक्सिको के एक गांव के लोगों का दावा है कि वो आए दिन ना सिर्फ एलियंस और उनके यूएफओ देखते हैं बल्कि उन एलियंस ने उन लोगों को परेशान कर रखा है। कई लड़कियां ये दावा कर चुकी हैं कि एलियंस उन्हें किडनैप कर यूएफओ में ले गए और वहां उनके कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद उनके साथ गंदा काम किया, यहां तक की उनके जिस्म के हिस्से भी काट लिए।

यह भी पढ़ें...

एक महिला ने दावा किया कि वो कार से कहीं जा रही थी तभी उसने यूएफओ देखा जिसमें से उतरकर एलियंस ने उन्हें सम्मोहित कर लिया और फिर उसे और उसके बेटे की किडनैपिंग कर ली। महिला ने दावा किया था कि अपहरण के बाद, उसे और उसके बेटे को एक अंतरिक्ष यान में ले जाया गया, जहां उनके कपड़े उतारे गए और जांच की गई। दावे के मुताबिक उसने अंतरिक्ष यान में एक मरी हुई गाय और ‘मानव शरीर के कटे हुए हिस्सों’ से भरा एक कंटेनर भी देखा था।

इतना ही नहीं गांव के लोग दावा करते हैं कि एलियंस अक्सर उनके इलाके में आते हैं और कई बार उनके जानवरों को उठाकर ले जाते हैं। आपको बता दें कि मैक्सिको का ये गांव एक गुप्त अमरीकी सैन्य अड्डे के पास स्थित है। जहां दशकों से एक मैक्सिकन जनजाति रहती है। इस जनजाति के लोगों का दावा है कि इस बेस पर एलियंस आते-जाते रहते हैं। साथ ही उनका कहना है कि एलियंस स्थानीय लोगों की गायों का अपहरण करते हैं और फिर उनके अंगों को काट देते हैं।

ये जनजाति इस जगह पर करीब 60 साल से रह रहे हैं और अब परेशान हैं। गांव वालों का दावा है कि उन्होंने अक्सर यूएफओ को पहाड़ के आसपास देखा है, जिसे ‘डल्स बेस’ का केंद्र माना जाता है। साथ ही वहां के लोगों का दावा है कि उन्होंने माउंट अर्चुलेटा मेसा से अजीबोगरीब आवाजें सुनी है और प्रकाश की किरणें भी देखी हैं।

इस गांव के कुछ लोगों ने दावा किया था कि उनका कहना है कि उन्होंने अंडे के आकार का रहस्यमय अंतरिक्ष यान भी देखा। जिसमें से निकले एलियंस ने कुछ लोगों का भी अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद एलियंस उन्हें एक भूमिगत ठिकाने पर ले गए और फिर मवेशियों के साथ उन्हें छोड़ दिया गया था। न्यू मैक्सिको में जिकारिला अपाचे नेशन के लोगों से जुड़े ज़्यादातर मवेशी घायल हैं।

    follow google newsfollow whatsapp