15 August Special : अमेरिका के ऐतिहासिक शहर बोस्टन में भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पहली बार इंडिया डे परेड निकाली गयी और इस दौरान 220 फुट ऊंचा अमेरिका-भारत का झंडा सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा था।
15 August : अमेरिका के बोस्टन में भारत के स्वतंत्रता दिवस की पहली बार निकाली इंडिया डे परेड
Bostan USA India Parade : बोस्टन में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार निकाली गयी इंडिया डे परेड
ADVERTISEMENT

15 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:24 PM)
ADVERTISEMENT
भारत और अमेरिका की विविधता को दर्शाने वाले इस कार्यक्रम में देशभक्ति के गीत गाये गये और 30 से अधिक देशों के हजारों लोगों ने इंडिया डे परेड में भाग लिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर पी सिंह इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें मेसाचुसेट्स और न्यू इंग्लैंड के अनेक नेताओं ने भाषण दिया।
फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स-न्यू इंग्लैंड के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा, ‘‘बोस्टन में पहली बार इंडिया डे परेड का आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। सारा श्रेय शहर में रहने वाले भारतीय अमेरिकियों को जाता है।’’
ADVERTISEMENT
