खूबसूरत वर्जिन लड़कियों की सेल!

FARRUKH HAIDER

27 Jul 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:02 PM)

young brides sale bulgaria in virgin-market

CrimeTak
follow google news

फल, सब्ज़ियों, अनाज, इलेक्ट्रानिक्स जैसी तमाम चीज़ों का बाज़ार तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपने खूबसूरत वर्जिन लड़कियों का बाज़ार सुना है? सुनने में ही अजीब लग रहा है ना, लगना भी चाहिए, ज़ाहिर है ये कैसा फूहड़पन हैं, लड़कियां, लड़कियां हैं या कोई सामान जिसका बाज़ार लगाया जा रहा है। लेकिन ये हकीकत है, लिहाज़ा सुनिए इस बाज़ार में क्या क्या होता है।

जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर है इस बाज़ार में सिर्फ खूबसूरत और वर्जिन लड़कियों की बोली लगती है, ये सब जिस यूरोपीय देश में होता है उसका नाम बुलगारिया है। जिस मार्किट का हम यहां पर जिक्र कर रहे हैं वो बुल्गारिया में बचकोवो मोनेस्ट्री के नजदीक लगती है।

यह भी पढ़ें...

हमारे यहां शादी के लिए लड़कियों को बेचे जाने को बेहद हीन भावना से देखा जाता है। मगर बुलगारिया में अपनी लड़कियों को बेचने का काम मां-बाप ही खुशी-खुशी करते हैं। वहीं कमसिन लड़कियों को भी इसमें कोई बुराई नहीं दिखाई देती है, बल्कि उनके लिए ये सही दूल्हे को तलाशने का बेहतर ज़रिया है।

बुलगारिया में एक खास समुदाय से लड़कियों को बेचा जाता है, और वो है रोमा समुदाय है, ये बहुत कंज़रवेटिव लोगों को ग्रुप है जिनके घरों की ज्यादातर लड़कियों ने कॉलेज की शक्ल तक नहीं देखी है। इसकी वजह भी इस समुदाय का मानसिक पिछड़ापन है, जो लड़कियों को आगे बढ़ने से रोकता है। दरअसल, रोमा समुदाय की लड़कियों को होने वाले पहले मासिक धर्म के साथ ही स्कूल से निकाल लिया जाता है। इसके बाद उन्हें पढ़ने की इजाजत नहीं दी जाती और उन्हें शादी के लायक मान लिया जाता है।

यही वजह है कि बुल्गारिया में जिन लड़कियों को शादी के लिए बेचा जाता है उनमें ज़्यादातर नाबालिग ही होती हैं। शादी की ख्वाहिश रखने वाली लड़कियां यहां पर खुद या फिर अपने परिवार वालों के साथ आती हैं।

बुल्गारिया में ब्राइडल मार्किट साल में चार बार सजती है। इसके लिए लड़कियां पूरी तरह से तैयार होकर आती हैं। दुल्हन की तलाश में यहां पर लड़के भी होते हैं। इस बाजार में लड़का और लड़की अपनी पसंद के मुताबिक एक दूसरे से बात करते हैं और एक दूसरे से जुड़ी सभी जानकारी लेते हैं। इसमें उनका काम-धंधा, पसंद-नापसंद, परिवार से जुड़ी जानकारी शामिल होती है।

यहां आने वाले लड़कों के लिए जहां लड़कियों का खूबसूरत होना और घर का काम करना सबसे अहम होता है वहीं लड़कियों के लिए लड़के की इनकम सबसे ज़्यादा मायने रखती है। कुछ लड़कियां जहां इसका हिस्सा खुशी-खुशी बनती हैं तो वहीं कुछ को मजबूरन इसमें शामिल होना पड़ता है। यहां की ब्राइडल मार्किट भले ही यहां के लिए आम हो लेकिन दुनिया भर के लोगों के लिए ये हैरानी की बात है।

यही वजह है कि कई पत्रकार इसको कवर करने के लिए यहां पर आते रहते हैं। कई बार यहां की ब्राइडल मार्किट मीडिया की सुर्खियां बन चुकी है और कईयों ने इस पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है। यहां इस तरह से खुलेआम लड़कियों का बाजार लगना कई बार सवालों के भी घेरे में आया है, लेकिन ये आज भी बादस्तूर जारी है। लोग इसको अपनी परंपरा का हिस्सा मानते हुए इससे पीछे हटने को राजी नहीं होते हैं तो प्रशासन भी इस पर खामोश ही रहता है।

यहां पर आने वाली लड़कियों के लिए यह जरूरी होता है कि वो वर्जिन हो। यहां पर आने वाली नाबालिग लड़कियों की कीमत 300 डॉलर से 400 डॉलर तक के बीच में लगती है। ऐसा कम ही होता है कि ये कीमत ज्यादा हो। बुल्गारिया में लगने वाला ये बाजार आज की सोसाइटी पर एक करारा तमाचा भी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो उसको बेहद बुरी नजरों से समाज में देखा जाता है।

रोमा समुदाय की लड़कियों को शादी से पहले लड़कों से मेल-जोल की इजाजत नहीं होती है। ये इसलिए भी होता है क्योंकि ऐसा होने पर ही लड़कियों की मोटी कीमत परिजनों को मिल पाती है। लड़की की कीमत कितनी होगी इसका भी रेट उसके परिजन ही तय करते हैं। यहां पर लड़कियों के इस बाजार से अलग अपने लिए लड़के को पसंद करने को ये समुदाय न तो पसंद करता है और न ही उन्हें मान्यता देता है।

    follow google newsfollow whatsapp