America Anti Hindu Crime: अमेरिका के कैलिफॉर्निया से भारतीय महिलाओं के खिलाफ अपराध का अनोखा मामला सामने आया है. कैलिफॉर्निया का एक लुटेरा भारतीय मूल की महिलाओं को निशाना बना रहा है. उसके निशाने पर पारंपरिक भारतीय गहने और साड़ी पहनने वाली महिलाए होती हैं. अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि ये आरोपी अब तक 14 से अधिक महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है. यह आरोपी उन महिलाओं को अपना शिकार बनाता था जो भारत से संबंध रखती हों. ये लुटेरा महिलाओं के गहने चोरी करता है जिन्होंने साड़ी पहनी हो.
America Anti Hindu Crime: साड़ी पहनने वाली महिलाओं को ये लूट लेता है, अब तक की 30 लाख की लूट!
America Anti Hindu Crime: अमेरिका के केलिफॉर्निया से भारतीय महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला सामने आया है. आरोपी साड़ी पहनने वाली भारतीय मूल की महिलाओं के गहने लूटता था.
ADVERTISEMENT

07 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:28 PM)
अब तक चुराए 30 लाख के गहने
ADVERTISEMENT
मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला कि ये आरोपी 50 से 75 साल की महिलाओं के गहने चुराता है. अब तक आरोपी ने 30 लाख तक के गहने चुराए हैं. इस आरोपी का नाम लाथन जॉनसन है और कैलिफॉर्निया के ईस्ट पालो ऑल्टो नाम के इलाके में रहता है. इस आरोपी पर महिलाओं से चोरी के और छीना झपटी के संगीन आरोप हैं.
साड़ी वाली महिलाओं से करता था लूट
कैलिफॉर्निया के अधिकारी का कहना है कि ये आरोपी महिलाओं के साथ लूट करता है. हैरानी की बात ये है कि ये आरोपी सिर्फ साड़ी पहनने वाली महिलाओं को ही अपना शिकार बनाता है. झपटमारी के दौरान महिलाओं के पति के साथ मारपीट भी करता है. महिलाओं की कलाई भी तोड़ देता है और लाथन जॉनसन अब तक 14 भारतीय मूल की महिलाओं को लूट चुका है.
'एंटी-हिंदू हेट क्राइम' का है मामला
इस केस में हिंदू-अमेरिकन फाउंडेशन के अनुसार पहले ये मामला 'एंटी-साउथ एशियन' के तौर पर दर्ज हुआ था. अपडेट के अनुसार इसे अब 'एंटी-हिंदू हेट क्राइम' के तौर पर दर्ज किया गया है. डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जेफ रोसन का कहना है कि आरोपी महिलाओं को घसीटना, कलाई तोड़ देना, उनके पति को मारना, ये सभी सामान्य चोरी से ज्यादा खतरनाक है. डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जेफ रोसन ने आगे कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके कड़ी सजा दी जाएगी.
NOTE: ये खबर क्राइम तक के साथ इंटर्नशिप कर रहीं दीपिका शर्मा ने लिखी है.
ADVERTISEMENT
