ऊपर लगी हुई फोटो देखिए, और बताईये कि इस अजगर के फोटो में होने के बावजूद आपको डर नहीं लग रहा है? सोचिए ये अगर आपकी गोद में आकर बैठ जाए तो क्या होगा? आधे तो हार्ट अटैक से मर जाएंगे और बाकियों को पैंट चेंज करनी पड़ सकती है। लेकिन इस लड़की को देखिए कैसे ये आराम से इस विशाल अजगर के सिर को अपनी गोल में लिए बैठी है। क्या है पूरा मामला ये बातें बाद में बताएंगे लेकिन पहले आप ये वीडियो ज़रूर देखिए ताकि आपको ये एहसास हो जाए कि जो फोटो आपने देखी वो फोटोशॉप नहीं बल्कि असली वीडियो का एक हिस्सा है।
अनोखी लव स्टोरी! अजगर सांप उसका ब्वॉयफ्रेंड है, इस लड़की की गोद में ही आती है उसे नींद
viral video girl spotted with python snake on lap
ADVERTISEMENT

30 Sep 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:06 PM)
ADVERTISEMENT
सोशल मीडिया (Social Media) पर ये वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, इसमें एक विशाल अजगर को अपनी गोद में लेकर महज़ 14-15 साल की ये लड़की दुलार करती नजर आ रही है। अजगर फिर सुकून से उसके गोद में बैठा है। लेकिन ये मरा हुआ अजगर नहीं बल्कि ज़िंदा अजगर है।
ये कर पाना तो खैर किसी के बस की बात नहीं, क्योंकि सांप छोटा हो या बड़ा, उससे लोग डरते ही हैं, कोशिश करते हैं कि सांप उनके आसपास ना पहुंच जाए। हालांकि, अब कई लोग शौक के लिए सांप पालने लगे हैं, लेकिन इतने बड़े अजगर के साथ यू खेलने की हिम्मत को बड़े से बड़े सांपों के एक्सपर्ट भी कर सकते। क्योंकि कहा जाता है कि सांप की अगली चाल क्या होगी, इसका अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल होता है। कई बार सांप आपके साथ दोस्ताना व्यवहार करते हुए ही आपके शिकार का भी प्लान करने लगता है।
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर yournaturegram नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया। इसे 18 सितंबर को शेयर किया गया था, इस खौफनाक वीडियो को अब तक साढ़े 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही इसपर हजारों लोगों ने कमेंट किया, कमेंट्स के आधार पर बताया जा रहा है कि वीडियो इंडोनेशिया का है। हालांकि, उसकी साफ जानकारी नहीं है, वहीं एक शख्स ने लिखा कि अजगर आगे चलकर इस लड़की को खा जाएगा। बाकी कई यूजर्स ने भी ऐसी ही वार्निंग कमेंट बॉक्स में दी।
ADVERTISEMENT
