घर में अकेली थी लड़की, घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नौवीं की छात्रा से कथित दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

15 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 15 2023 1:20 PM)

follow google news

Saharanpur Rape: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नौवीं की छात्रा से कथित दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है ति घर में घुसकर लड़की का बलात्कार किया गया।  

घर में घुस कर बलात्कार

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने एक महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह बाजार से कुछ सामान लेने गई थी, इस दौरान उनकी बेटी (14) घर पर अकेली थी। तभी अमन (22) नाम का युवक घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

पॉक्सो में आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल जांच कराई है। आरोपी से लंबी पूछताछ की गई है। 

(PTI)

    follow google newsfollow whatsapp