Bareilly Hukkah Bar: बदलते समय के साथ-साथ युवाओं में हुक्का (Hukkah) पीने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। झुमका सिटी के नाम से मशहूर बरेली (Bareilly) के रेस्टोरेंट्स मे हुक्का बार (Bar) अवैध रूप से चल रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही बरेली पुलिस (Police) भी इनको पकड़ने के लिए ग्राहक (Customer) बनकर सादे कपड़ों मे बार में पहुंची और अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार में हड़कंप मच गया।
UP Crime: ग्राहक बनकर हुक्का बार में पहुंचे IPS तो यूं मचा हड़कंप...
30 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:25 PM)
Bareilly News: शहर में हुक्का बार जोर-शोर से चल रहा था, हुक्का पीने ग्राहक बनकर पहुंचे एसपी सिटी राहुल भाटी, जैसे ही उनके सामने परोसी गई शराब और सामने आया हुक्का तो शुरु हो गया एक्शन।
ADVERTISEMENT
बरेली जिले के एसपी सिटी राहुल भाटी ने आते ही अवैध धंधों वालो को तेवर दिखाने शुरु कर दिए। इसी कड़ी में एसपी साहब पूरी टीम को सादे कपड़ों मे लेकर शहर में चल रहे कैफे में पहुंच गए। यहां बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी।
ADVERTISEMENT
जैसे ही बाहर बैठे लोगों को पता चला कि सादी वर्दी में पुलिस टीम ने छापा मारा है तो अफरा-तफरी मच गई और लोग रेस्टोरेंट छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने बार संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।
बरेली में शाम होते ही शहर के पॉश इलाकों में संचालित कैफे और रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार शुरू हो जाता है पुलिस अधिकारियों ने ऐसे रेस्टोरेंट को पकड़ने के लिए अपने मुखबिरो की मदद ली है। हुक्का बार वाले ठिकानों पर छापा मारने से पहले पुलिस के आदमी सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर रेस्टोरेंट में जा रहे हैं जिससे कि लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा है कि वह सामने वाला व्यक्ति पुलिस का आदमी है या ग्राहक है।
झुमका सिटी बरेली में बीते 5 वर्षों में हुक्का बार का चलन तेजी से बढ़ता चला गया पहले शहर के डीडी पुरम पॉश इलाके में एक तो रेस्टोरेंट में ही हुक्का दिए जाते थे। लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ते क्रेज को देखते हुए तमाम छोटे-बड़े रेस्टोरेंट कैफे वालों ने भी अवैध रूप से हुक्का बार को संचालित कर लिया और शाम होते ही युवाओं को हुक्का परोसे जाने लगे।
ADVERTISEMENT