UP : नील गाय ने ली एक किसान की जान !

UP CRIME NEWS : नील गाय ने ली एक किसान की जान ! DO READ MORE AND LATEST CRIME STORIES AT CRIME TAK WEBSITE.

CrimeTak

29 Mar 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:16 PM)

follow google news

नाहिद अंसारी की रिपोर्ट

UP CRIME INCIDENT : यूपी के हमीरपुर जिले में नीलगाय ने एक किसान की जान ले ली। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। नील गाय उस किसान पर तब तक हमला करती रहती है जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती है।

पूरा वाक्या जानिए

यह घटना शनिवार शाम को सुमेरपुर में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने घटित हुई। यहां घास लेने गए किसान पर नीलगाय ने हमला कर दिया।

इस दौरान वहां मौजूद लोग शोर मचाकर उसे भगाने की कोशिश भी कर रहे थे लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। कुछ लोगों ने नील गाय की तरफ पत्थर भी फेंके ताकि वो डरकर वहां से भाग जाए और किसान की जान बच जाए लेकिन नील गाय ने हमला जारी रखा।

इस दौरान किसान की मौत हो गई। मृतक किसान का नाम राम आसरे प्रजापति है। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये है।

    follow google newsfollow whatsapp