UP News: कानपुर (Kanpur) में एक तीन साल की बच्ची 5 दिन से हॉस्पिटल में जंग लड़ रही थी, मगर वो जिंदगी की जंग हार गई. 10 साल (Minor Rape) के बच्चे ने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप (Rape) की कोशिश की गई थी. इस दौरान मासूम गंभीर घायल हो गई थी. बच्ची का इलाज चल रहा था. वो 5 दिनों से आईसीयू (ICU) में थी, मगर अब उसकी मौत हो गई.
10 साल के बच्चे ने की 3 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश, इलाज के दौराम मासूम की हुई मौत
UP News: 10 साल के बच्चे ने दिखाई हैवानियत, 3 साल की मासूम के साथ की रेप करने की कोशिश, बच्ची की हुई मौत.
ADVERTISEMENT

Social Media
28 May 2023 (अपडेटेड: May 28 2023 11:25 AM)
ADVERTISEMENT
इस उम्र में दिया रेप को अंजाम
जिस उम्र में बच्चों की खेलने और स्कूल जाने की उम्र होती है, उस 10 साल के लड़के ने रेप (Minor Boy Raped) जैसा गंभीर अपराध किया. एक छोटी सी 3 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की. ये मामला कानपुर (Kanpur) के चकेरी इलाके से सामने आया है. 10 साल का बच्चा 3 साल की बच्ची को साइकिल पर बैठाकर नाले के किनारे ले गया. वहां जाकर उसने रेप की कोशिश की. जब बच्ची की आवाज आई को सब सुनकर वहां पहुंचे लेकिन आरोपी वहां से भाग गया. जानकारी के मुताबिक बच्ची की मौत ऑर्गन फेल होने की वजह से गई है. पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है.
ADVERTISEMENT
