UP Murder Case: मर्डर में जमानत दिलाने वाले युवक की मां से बनाए अवैध संबंध, फिर कर दी प्रेमिका के बेटे हत्या!

UP Crime: मर्डर में जमानत दिलाने वाले युवक की मां से बनाए अवैध संबंध, फिर कर दी प्रेमिका के बेटे हत्या, 26 महीने बाद इस तरह हुआ हत्याकांड का खुलासा।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

22 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 22 2023 6:13 PM)

follow google news

UP Murder News: हत्या की इस सनसनीखेज कहानी की शुरुआत साल 2016 से होती है। अलीगढ़ में रहने वाले सुजान सिंह और अमर सिंह एक दूसरे के जानकार थे। दोनों का एक दूसरे से करीब करीब रोज का मिलने जुलना था। इसी दौरान गांव में ही एक कत्ल के मामले में सुजान सिंह को जेल हो गई। काफी मश्क्कत के बाद अमर सिंह ने सुजान के लिए वकील किया और उसकी जमानत करवाई।

हैरानी की बात ये है कि जमानत पर जेल से छूटने के बाद सुजान सिंह अक्सर अमर सिंह के घर आने जाने लगा। इसी दौरान सुजान सिंह के अमर की मां से अवैध संबंध हो गए। एक रोज अमर सिंह काम से घर जल्दी वापस आ गया और उसने सुजान सिंह को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। यहीं से दोनों के बीच झगड़ा शुरु हो गया।

अमर सिंह ने कई बार सुजान सिंह को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने अमर की मां से रिश्ते तोड़ने से साफ इनकार कर दिया। इधर सुजान सिंह रोज रोज की रोक टोक और अवैध संबंधों में बाधा बनने के चलते अमर को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में मां के साथ अवैध सम्बन्ध में बेटे के द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने बेटे को अलीगढ़ से बुलन्दशहर लाकर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में गला दबा कर हत्या कर दी और शिनाख्त मिटाने के लिये मृतक के चेहरे पर कपड़ा बांध कर जला दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सुजान सिंह मंदिर में सेवादार बनकर कार्य करने लगा। पुलिस ने 26 माह बाद आरोपी को गिरफ्तार किया तो चौकाने वाला खुलासा हुआ है।

 

प्लानिंग के मुताबिक जनवरी 2021 की शाम सुजान किसी बहाने से अमर सिंह को बुलंदशहर के अहमदगढ़ इलाके में ले गया। यहां सोरखा गांव के जंगल मे लाकर अमर सिंह की गला दबा कर हत्या कर दी। शव की पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा डालकर चेहरे पर आग लगा दी। अज्ञात शव मिलने पर थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ और जांच शुरू हो गई। इसी बीच अलीगढ़ जनपद से भी इसकी तलाश गुमशुदगी में दर्ज होने पर जारी थी।

बुलंदशहर पुलिस भी अज्ञात शव की पहचान में लगी हुई थी तभी पता चला कि सुजान नाम का व्यक्ति बुलंदशहर जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र में एक मंदिर में सेवादार के रूप में कार्य कर रहा है जो यदा-कदा अब भी अमर सिंह की मां के पास मिलने आता है। घटना के दिन के बाबत भी पूछताछ की गई तो पता चला कि सुजान उस दिन भी अमर सिंह के साथ था और इस बात की जानकारी कई लोगों से पूछताछ और परिजनों ने पुलिस को बताया था जो की सीसीटीवी के माध्यम से पुष्टि हुई।

तब जाकर पुलिस को पता चला कि सुजान एक मंदिर पर सेवादार के रूप में सलेमपुर क्षेत्र में कार्य कर रहा है। पुलिस ने मंदिर पर जाकर पूछताछ की पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में सख्ती करने पर सुजान सिंह टूट गया और कत्ल की कहानी सिलसिलेवार बयान कर दी। पुलिस ने कल आरोपी को अमर सिंह की हत्या हत्या कर सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किया है।


 

    follow google newsfollow whatsapp