धलाई से अफरीदा हुसैन के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
नाबालिग ने मां, बहन और दादा समेत 4 लोगों को मार डाला!
Tripura Mass Murder: त्रिपुरा में 13 वर्षीय नाबालिग लड़के ने मां, बहन और दादा समेत 4 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर डाली। इसके बाद शवों को घर के पास गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया।
ADVERTISEMENT

07 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:29 PM)
Tripura Mass Murder : त्रिपुरा के धलाई जिले में सन कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने कत्लेआम किया। उसने अपने ही परिवार के तीन लोगों समेत 4 लोगों की हत्या कर डाली। इतना ही नहीं, आरोपी ने सभी शवों को गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
ADVERTISEMENT
क्यों की उसने ये वारदात ?
मृतकों की पहचान, बादल देबनाथ (70 साल), समिता देबनाथ (32 साल), 10 वर्षीय सुपर्णा देबनाथ और 42 वर्षीय रेखा देब के रूप में हुई। बादल देबनाथ नाबालिग आरोपी के दादा थे। समिता मां और सुपर्णा नाबालिग आरोपी की बहन थी, जबकि रेखा देब उनकी पड़ोसी थी।आरोपी ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया, इसकी जांच की जा रही है। उससे लगातार पूछताछ जारी है।
इससे पहले पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में चारों शवों को गड्ढे से बाहर निकाला। इनमें से तीन शव महिलाओं के और एक शव बुजुर्ग का था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 5 नवंबर को इन चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।
ADVERTISEMENT
