यकीनन दुनिया अजीबोगरीब घटनाओं से भरी पड़ी है, इंसानी इतिहास में कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया। एक ऐसी ही घटना कुछ अरसे पहले स्कॉटलैंड में घटी। जब एक गांव के किसान जो फसल बोने के बाद पानी के बरसने का इंतज़ार कर रहे थे, आसमान से बारिश तो हुई मगर पानी की नहीं बल्कि इंसानी लाशों की।
जब आसमान से बरसने लगीं इंसानी लाशें!
Terrible Accident Took Place In Scotland Deadbodies were Falling from the Sky
ADVERTISEMENT

28 Jul 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:02 PM)
पढ़कर ही रौंगटे खड़े हो रहे हैं, अब ज़रा सोचिए उनका क्या हाल हुआ होगा जिन्होंने इंसानी लाशों की ये बारिश खुद अपनी आंखों से देखी। एक दो नहीं 243 लाशें। मगर सवाल ये था कि ये लाशें आसमान से क्यों बरस रही थीं, और किन लोगों की ये लाशें थीं जो स्कॉटलैंड के उस गांव के लोगों की ज़मीन पर इधर उधर बिखरी हुईं थीं?
ADVERTISEMENT
असल में उस रोज़ गांव पर बादल छाए हुए थे, बारिश का मौसम था लिहाज़ा सारे किसान पानी की बारिश का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन अचानक एक धमाके के साथ पानी के बजाए इंसानी लाशों की बारिश ज़मीन पर गिरने लगी। जब किसानों ने आसमान से अजीब चीज़ें गिरती हुई देखीं तो वो हैरान रह गए। नज़दीक जाकर देखा उनकी चीखें निकल गईं, ऐसा मंज़र उन्होंने पहली बार देखा था।
जब लोगों को जमावड़ा बढ़ा तो लाशों की गिनती शुरु हुई, पता चला कि ये तादाद 243 थीं। पुलिस को इसकी सूचना दी गई, प्रेस वालों ने खबरें बनाईं तो स्कॉटलैंड के साथ साथ पूरी दुनिया हिल गई। जांच में पता चला कि दरअसल ये लाशें एक प्लेन हुई दुर्घटना की वजह से आसमान से गिर रही थीं।
उस फ्लाइट का नाम पैन एम 103 था जो क्रैश हुई थी। ये फ्लाइट जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से लंदन जा रही थी कि तभी स्कॉटलैंड से गुजरते हुए इसमें एक ब्लास्ट हुआ। धमाके से प्लेन टुकड़ों में बंट गया और प्लेन के अंदर मौजूद ज़िंदा-मुर्दा लोग धड़ाधड़ ज़मीन में गिरने लगें। ज़ाहिर सी बात है कुछ तो धमाके में मर गए होंगे, कुछ प्लेन से गिरने के बाद हॉर्ट अटैक से मर गए होंगे और अगर कोई बचा भी होगा तो वो इतने फोर्स से ज़मीन पर गिरने से मर गया होगा। मगर बचा कोई नहीं।
विमान कुल 243 पैसेंजर थे, इतनी बड़ी तादाद में लाशें ज़मीन पर जहां गिरी उसे ही उसने कब्रगाह बना दिया। हादसे के बाद पूरा का पूरा इलाका ही कब्रगाह नज़र आ रहा था। जब इस विमान हादसे की जांच हुई तो पता चला कि ये एक आतंकी हमला था जिसमें एक छोटे बम धमाके ने विमान में 20 इंच का गड्ढा कर दिया था।
एक किसान केट एंडर्सन ने बताया कि हमारे फार्महाउस के करीब एक जोरदार धमाका हुआ था फिर मैंने जमीन पर कुछ चीजें गिरती हुई देखीं। हमने जब बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि वो एक फ्लाइट का कॉकपिट था।
किसान ने कहा की जैसे ही हमने देखा कि हमारे खेत में फ्लाइट क्रैश हुई है। हम लोगों को बचाने के लिए पहुंचे। लेकिन जब हम वहां पहुंचे तो देखा कि वहां पर सन्नाटा पसरा हुआ था। हमने देखा कि वहां पर लाशों के ढेर लगा हुआ था। फिर सुबह हमें पता चला कि हमारे खेत में सैकड़ों लोगों की डेड बॉडी मौजूद थीं।
ADVERTISEMENT
