Mumbai Crime News: शिवसेना विधायक की पत्नी का शव रविवार रात को मुंबई के उपनगरीय इलाके कुर्ला स्थित उनके घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
शिवसेना विधायक की पत्नी की मौत, घर में फंदे से लटकता मिला शव
शिवसेना विधायक की पत्नी की मौत, घर में फंदे से लटकता मिला शव
ADVERTISEMENT

18 Apr 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:17 PM)
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवसेना विधायक मंगेश कुदालकर की पत्नी रजनी कुदालकर का शव कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर इलाके की डिग्निटी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में उनके फ्लैट में रात करीब साढ़े आठ बजे फंदे से लटका मिला।
ADVERTISEMENT
नेहरू नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि वजह अभी साफ नहीं है।’’
उन्होंने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और जांच चल रही है।
मंगेश कुदालकर अभी कुर्ला विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
ADVERTISEMENT
