Saharanpur Crime: क्या कोई बीवी अपने ही पति की शादी मोहल्ले की सबसे खूबसूरत लड़की से करा सकती है? क्या कोई बीवी उस लड़की से अपने पति की शादी कराने की जिद भी ठान सकती है जिसके लिए कई मोहल्लों के लड़के मरने मारने पर उतारू हो जाएं? और क्या कोई पत्नी अपने पति की दूसरी लड़की से शादी कराने की जिद को पूरा करने के लिए इस हद तक जा सकती है कि पुलिस आ जाए?
पति को डिप्रेशन से बचाने के लिए बीवी ने ठानी खूबसूरत सौतन लाने की जिद, थानेदार ने पकड़ा सिर
Woman Adamant on Her Husband : एक बीवी की अनोखी और दिलचस्प जिद ने मोहल्ले के साथ साथ इलाके के थानेदार का फिर सिर चकराकर रख दिया है।
ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
22 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 22 2024 8:40 AM)
पुरानी फिल्म नया किस्सा
ADVERTISEMENT
इस हैरतअंगेज दिलचस्प किस्से पर आने से पहले एक पुरानी फिल्म का जिक्र कर लेते हैं। सभी ने अक्सर एक फिल्म का नाम सुना होगा नसीब अपना अपना है। असल में ये दक्षिण भारतीय भाषा की एक कहानी पर आधारित ये एक ड्रामा फिल्म है जिसकी थीम भी काफी हद तक सहारनपुर के इसी किस्से से मिलती जुलती है।
सावित्री की कहानी
वैसे ये कहानी तो सभी जानते हैं कि सावित्री ने कैसे अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से बचाए। उसी तर्ज पर सहारनपुर की एक शादीशुदा महिला ने अपने पति को डिप्रेशन में बचाने की खातिर जो किया वो बेहद दिलचस्प है।
सामने आया पति की उदासी का सबब
हुआ यूं कि सहारनपुर के थाना बाजार इलाके में रहने वाली एक महिला अपने पति और बेटे के साथ रहती है। लेकिन कुछ दिनों से उसके पति बहुत बुझे बुझे से नजर आ रहे थे तब उसने अपने पति से उनकी उदासी और मायूसी की वजह पूछी। पति ने अपनी बीवी को कुछ नहीं बताया और उसका सवाल टाल गए। लेकिन जब बीवी ने देखा कि उसके पति का न तो किसी काम में मन लग रहा, न ही खा पी भी ढंग से रहे, हर दम मुंह लटकाए घुटे घुटे से रहते हैं, तो उसने अपने बेटे की कसम खिलाकर अपने पति से वजह पूछी। बेटे की कसम खाते ही उसका पति फूट फूटकर रोने लगा और रोते रोते जो बताया तो पहले सुनकर खुद पत्नी भौचक्की रह गई। लेकिन पूरी बात सुनने के बाद उसने अपने पति को हौसला भी दिया और भरोसा भी दिया कि वो खुद उसकी ये हसरत पूरी करवाएगी।
बात कहते कहते पति रो पड़ा
उस महिला के पति ने रोते रोते अपनी बीवी को अपने दिल का हाल कह सुनाया। उसके मुताबिक मोहल्ले की एक बेहद खूबसूरत लड़की को वो मन ही मन चाहता है, और वो उस लड़की से शादी भी करना चाहता है। और अगर ऐसा नहीं हो पाया तो वो डिप्रेशन में आ जाएगा और मर जाएगा। पति को रोता देखकर वो महिला भी रो पड़ी और फिर उसने वो किया जिसे सुनकर हर कोई हैरत में है।
पति का रिश्ता लेकर पहुँची बीवी
महिला अपने पति का रिश्ता लेकर मोहल्ले की उसी खूबसूरत लड़की के घरवालों के पास पहुँच गई और उनसे शादी की बात पक्की करने को कहने लगी। महिला की बात सुनकर लड़की के घरवाले भी चौंके भी और भड़क भी गए। उन्होंने महिला को डांट फटकारकर उसे वहां से भगा दिया। महिला ने आव न देखा ताव सीधे थाने पहुँच गई और इलाके के थाने दार को अपने पति का दर्द और उसका इलाज भी बता दिया। उसने कहा कि पूरे घर को डिप्रेशन से बचाने के लिए ही वो ये खूबसूरत इलाज चाहती है। क्योंकि वो अपने पति को बहुत प्यार करती हैं और उन्हें किसी भी हाल में दुखी नहीं देख सकती। इसलिए प्लीज आप मेरे पति की शादी करवा दीजिए। थानेदार ने महिला की इस विचित्र और अनोखी शिकायत को सुनकर अपना ही सिर धुन लिया। उसके बाद पुलिस ने हर तरह से महिला को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन महिला टस से मस होने का नाम ही नहीं ले रही।
बीमारी की जड़ का पता चला
इस किस्से का एक पहलू और भी है। बताया यही जा रहा है कि वो महिला अभी कुछ ही समय पहले मां बनी है। जिस दौरान वो प्रसव पीड़ा से गुज़र रही थी उसी दौरान वो लड़की महिला के घर पर काम करने आई थी। और उसी दौरान महिला के पति का दिल उस लड़की पर आ गया। जब तक लड़की उसके घर पर रही तब तक तो सब ठीक ठाक चल रहा था लेकिन जब लड़की को उसके घरवालों ने अपने पास बुला लिया तभी से पति दुखी रहने लगा।
महिला ने ठानी है जिद
महिला ये सोचकर टेंशन में रहने लगी कि उसके पति को शायद कुछ हो गया। उसके बाद जब उसने अपने पति से उसकी परेशानी का सबब जान लिया बस तभी से ये जिद ठाने घूम रही है कि वो उस लड़की के साथ अपने पति की शादी करवा कर रहेगी। फिर चाहें थाना जाना पड़े या फिर कचहरी। उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। उस महिला की जिद को लेकर अब मोहल्ले वालों के साथ साथ इलाके के थानेदार तक हैरान और परेशान घूम रहे हैं।
ADVERTISEMENT
