Punjab News : फिरोजपुर (पंजाब), 12 सितंबर (भाषा) पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी और उनके पूर्व सहयोगी के बीच कुछ ठेकेदारों को ‘जाल’ में फंसाने के तरीकों की कथित चर्चा करते ऑडियो क्लिप इंटरनेट पर आने से मंत्री की मुश्किलें बढ़ गई है।
Punjab News: ठेकेदारों को फंसाने के तरीके की चर्चा संबंधी ऑडियो क्लिप से पंजाब के मंत्री की बढ़ी मुश्किलें
ठेकेदारों को फंसाने के तरीके की चर्चा संबंधी ऑडियो क्लिप से पंजाब के मंत्री की बढ़ी मुश्किलें
ADVERTISEMENT

13 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:26 PM)
हालांकि, खाद्य प्रसंस्करण और रक्षा सेवा कल्याण मामलों के मंत्री सरारी ने इन आरोपों से इनकार किया है। वहीं, विपक्षी कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को मंत्री को बर्खास्त करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।
ADVERTISEMENT
ऑडियो क्लिप में सरारी अपने पूर्व सहयोगी तरसेम लाल कपूर से कथित तौर पर खाद्यान्न परिवहन से जुड़े ठेकेदारों को सरकारी अधिकारियों की मदद से ‘जाल’ में फंसाने के तरीकों की चर्चा कर रहे हैं ताकि उनसे बाद में पैसे मांग जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने ऑडियो की प्रमाणिकता पर सवाल उठाया और कपूर पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने का दावा किया।
गौरतलब है कि कपूर के रिश्तेदार जॉनी के खिलाफ निजी कार पर राष्ट्रीय ध्वज के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया गया था और बाद में उसे गिरफ्तार किया गया था।
सरारी ने कहा कि कपूर चाहते थे कि वह जॉनी की रिहाई में मदद करें लेकिन उन्होंने इसमें सहायता से इनकार कर दिया जिसके चलते उन्हें फंसाया जा रहा है।
ADVERTISEMENT
