ACTRESS POONAM PANDEY CONTROVERSY : एक्ट्रेस पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैम की गिरफ्तारी उनकी पत्नी पूनम पांडे की शिकायत पर की गई है। पूनम ने सैम के खिलाफ थाने में कंपलेंट दी थी कि सैम ने उसके साथ मारपीट की है। मुंबई पुलिस ने यह भी बताया कि शिकायत दर्ज करवाने के बाद पूनम पांडे अस्पताल में एडमिट हो गई हैं। ANI के मुताबिक मुंबई पुलिस ने बताया कि पूनम को सिर, आंखों और चेहरे पर गंभीर चोट आई है।
पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे गिरफ्तार, एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती
मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) के पति सैम बॉम्बे को किया गिरफ़्तार, सैम पर पत्नी के साथ मारपीट का आरोप, एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती, Read more about bollywood crime news on Crime Tak
ADVERTISEMENT

09 Nov 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:09 PM)
ADVERTISEMENT
ये रिश्ता क्या कहलाता है !
शादी के कुछ दिनों बाद सैम-पूनम के रिश्ते में अनबन
यह पहली बार नहीं है जब सैम बॉम्बे पर पूनम ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पिछले साल सितंबर में भी शादी के कुछ दिनों बाद पूनम ने सैम पर शोषण और धमकी देने का आरोप लगाया था। उस वक्त वे गोवा में थे, जहां गोवा कोर्ट ने सैम को सशर्त जमानत दी थी। पूनम ने पति की इन हरकतों पर उनसे शादी तोड़ने तक की बात कही थी। हालांकि बाद में पूनम और सैम के बीच सुलह हो गई और सब कुछ ठीक चल रहा था। अब पूनम द्वारा की गई शिकायत से अंदाजा लगाया जा सकता है दोनों के रिश्ते में अनबन जारी है। पूनम के पति सैम बॉम्बे एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने गल बन गई और बेफिक्रा जैसे गानों का निर्देशन भी किया है।
ADVERTISEMENT
