odisha crime news : स्कूल में पढ़ने वाली 15 साल की लड़की से छेड़छाड़ (Girl molested by teacher) का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का आरोप स्कूल के टीचर (School Teacher) पर ही है।
Odisha crime news : ओडिशा में 15 साल की लड़की से स्कूल में छेड़छाड़, शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार
Odisha Today crime news : ओडिशा में छेड़खानी के आरोप में शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार
ADVERTISEMENT

24 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:20 PM)
यह मामला ओडिशा का है। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक स्कूल में एक 15-वर्षीया लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 23 जून को एक शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया गया।
ADVERTISEMENT
प्राथमिकी के अनुसार, राजनगर के सहायक प्रखंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र मोहंती ने उच्च विद्यालय का निरीक्षण करते समय नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की।
मोहंती को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील कार्य) और 354 (शील भंग) के तहत गिरफ्तार किया गया।
राजनगर पुलिस थाने के निरीक्षक तपन नायक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENT
