कौन ज़हरीला : सांप ने एक शख्स को काटा, तो गुस्से में उसने सांप को काट लिया, सांप मर गया इंसान है ज़िंदा

FARRUKH HAIDER

13 Aug 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:03 PM)

odisha man bites snake and kills it to take revenge viral news

CrimeTak
follow google news

Odisha Man Bites And Kills Snake: सांप ने किसी इंसान को काट लिया ये तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी ये खबर सुनी है कि इंसान ने सांप को काट (Odisha Man Bites Snake) लिया और उसे मार डाला? ये हैरान करने वाला मामला (Viral News) ओडिशा (Odisha) के जाजपुर (Jajpur) से सामने आया है, यहां एक सांप ने शख्स को काट लिया था फिर बदला लेने के लिए शख्स ने सांप को काट लिया।

इंसान ने सांप को काटकर लिया बदला

यह भी पढ़ें...

ये अजीबोगरीब घटना जाजपुर के दनागड़ी के गंभीरपटिया गांव में हुई, देर रात को किशोर बद्र अपने धान के खेत में काम करने के बाद घर लौट रहे थे, तभी एक सांप ने उनके पैर में काट (Snake Bites Man) लिया। इसके बाद किशोर ने सांप को पकड़ लिया और बदला लेने के लिए सांप को अपने दांतों से काट लिया।

सांप की मौके पर ही हुई मौत

किशोर ने सांप को तब तक अपने दांतों से काटा जब तक सांप मर नहीं गया, किशोर बद्र का संबंध आदिवासी समुदाय (Tribal Man) से हैं, उनकी उम्र 45 साल है। किशोर ने बताया कि जब वो पैदल घर लौट रहे थे, तभी उनके पैर में कुछ लगा। फिर उन्होंने अपनी टॉर्च जलाई तो देखा कि वहां एक जहरीला करैत सांप था, इसके बाद बदला लेने के लिए उन्होंने सांप को अपने हाथों में पकड़ लिया और उसे बार-बार काटा और सांप को मौके पर ही मार डाला।

इंसान के काटने का असर हुआ मगर सांप के काटने का नहीं

सोचिए करैत सांप के काटने के बावजूद किशोर जिंदा हैं, लोगों ने किशोर को तुरंत पास के अस्पताल में जाने की सलाह दी, हालांकि उसने इनकार कर दिया वो एक पारंपरिक उपचारक के पास गया और अपने आप को दिखाया। उनपर जहरीले सांप के काटने का कोई असर नहीं हुआ। लेकिन किशोर के काटने का असर ये हुआ कि सांप को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

    follow google newsfollow whatsapp