बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर रहीं रेसलर रानी राणा दहेज प्रताड़ना की शिकार, दर्ज कराई FIR

Wrestler Rani Rana : जानी-मानी महिला रेसलर रानी राणा ने अपने पति और ससुराल जनों के खिलाफ ग्वालियर के मुरार थाने में दहेज प्रताड़ना की FIR कराई.

 रेसलर रानी राणा (Wrestler Rani Rana File Photo)

रेसलर रानी राणा (Wrestler Rani Rana File Photo)

08 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 8 2023 2:40 PM)

follow google news

ग्वालियर से सर्वेश पुरोहित की रिपोर्ट

Wrestler Rani Rana : मध्य प्रदेश से नैशनल स्तर पर रेसलिंग में नाम कमाने वाली रेसलर रानी राणा (Rani Rana) अपने घर में ही प्रताड़ित हो रहीं हैं. कभी लड़कियों के लिए बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर रह चुकीं रानी राणा को उनके पति, सास ससुर परेशान कर रहे हैं. दहेज की मांग से लेकर उन्हें खेलने से भी रोका जा रहा है. आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं.

Rani Rana : मिनटों में ही पुरुष पहलवान को हरा दिया था रानी राणा ने (फाइल फोटो)

मुरार थाने में दर्ज हुई FIR


Wrestler Rani Rana News : मध्यप्रदेश की जानी-मानी महिला रेसलर रानी राणा (Wrestler Rani Rana) ने अपने पति और ससुराल जनों के खिलाफ ग्वालियर के मुरार थाने में दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई है. आपको बता दें कि रानी राणा ग्वालियर जिले की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर (Beti Bachao Beti Padhao’s Brand Ambassador) भी रही हैं. रानी राणा ने ग्वालियर चंबल अंचल का नाम रेसलिंग की दुनिया में रोशन किया है. रानी राणा कई नेशनल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीत चुकीं हैं. 

 

काउंसलिंग के बाद भी नहीं हुई सुलह


Wrestler Rani Rana News : एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा के मुताबिक, रानी राणा ने मुरार थाने में एक लिखित शिकायत ही आवेदन दिया था. इस आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें पति और सास ससुर द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. इसके अलावा पति और सास-ससुर उससे दहेज की भी मांग करते हैं. पुलिस ने पहले पति-पत्नी की काउंसलिंग भी कराई लेकिन सुलह नहीं हुई. उसके बाद पुलिस ने रेसलर रानी राणा की शिकायत पर आरोपी पति और सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. रानी राणा ने आरोप लगाया है कि उनके साथ ससुर और पति उन्हें खेलने से भी रोकता था. रानी राणा रेसलिंग का लोहा पूरे देश भर में मनवा चुकी हैं. ग्वालियर के मुरार इलाके में रानी राणा अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं.

    follow google newsfollow whatsapp