मनजीत सहगल के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Mohali Video: लड़की के मोबाइल से मिले 12 वीडियो!
Mohali Video News: चंडीगढ़ की यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के वीडियो लीक होने के मामले में नया खुलासा हुआ है। छात्रा के मोबाइल से एक दर्जन से ज्यादा वीडियो रिकवर कर लिए हैं।
ADVERTISEMENT

20 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:27 PM)
Mohali Video News: चंडीगढ़ की यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के वीडियो लीक होने के मामले में नया खुलासा हुआ है। छात्रा के मोबाइल से एक दर्जन से ज्यादा वीडियो रिकवर कर लिए गए हैं। रिकवर किए गए सभी वीडियोज उसके अपने हैं।
ADVERTISEMENT
पुलिस ने वॉट्सएप चैट ट्रांसक्रिप्शन भी हासिल की है, जिसके मुताबिक आरोपी छात्रा किसी मोहित से चैट कर रही थी। वह छात्रा को वीडियो और फोटोज डिलीट करने को कह रहा है। इस पर आरोपी छात्रा कहती है, 'आज मरवा ही दिया था, क्योंकि एक छात्रा ने उसे एक नहाती हुई छात्रा की फोटो लेते हुए देख लिया था।' तो यहां सवाल उठता है कि क्या छात्रा उस वक्त लड़की की फोटो या वीडियो बना रही थी ? दूसरा ये मोहित कौन है ? वो वीडियो और फोटोज क्यों डिलीट करने के लिए कह रहा है ?
वहीं आरोपियों के वकील और पुलिस ने छात्रा के मोबाइल फोन में एक अन्य छात्रा की फोटो होने की बात कही है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। यहां सवाल है कि ये फोटो किसकी है ? क्या ये अश्लील फोटो है ? छात्रा के पास ये फोटो कहां से आई ?
ADVERTISEMENT
