एक्स पोर्न स्टार मियां खलीफा का सनसनीखेज़ खुलासा, एडल्ट इंडस्ट्री में आने की बताई ये वजह

GOPAL SHUKLA

24 May 2023 (अपडेटेड: May 24 2023 9:30 AM)

Mia Khalifa and porn industry: जानी मानी पोर्न स्टार (Porn Star) रह चुकी मियां खलीफा (Mia Khalifa ) ने इस इंडस्ट्री में आने की जो वजह बताई वो हैरान करने वाली है।

पोर्न इंडस्ट्री में आने के लिए मियां खलीफा ने जो खुलासा किया वो चौंकाने वाला भी है

पोर्न इंडस्ट्री में आने के लिए मियां खलीफा ने जो खुलासा किया वो चौंकाने वाला भी है

follow google news

Mia Khalifa and porn industry: सोशल मीडिया (Social Media) पर जिन नामों को सबसे ज़्यादा सर्च और फॉलो किया जाता है उनमें से एक ही एक्स पोर्न स्टार (Porn Star) मियां खलीफा (Mia Khalifa)। एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री adult industries को बरसों पहले अलविदा करने के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग (fan Following) कम नहीं हुई है। एक वक़्त में हर दूसरी पोर्न वीडियोज़ में नज़र आने वाली मियां खलीफा खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और अपने तजुर्बे साझा करती रहती हैं। हाल ही में मियां खलीफा ने अपने बारे में जो खुलासा किया वो वाकई कई लोगों को हैरत में डालने वाला था। क्योंकि मियां खलीफा ने अपने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में आने की जिस वजह को जाहिर किया वो चौंकानें वाला था। 

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) में लेक्चर

यह भी पढ़ें...

अपने बोल्ड वीडियोज़ के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली मियां खलीफा ने अपनी पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में आने का सच उजागर करने के अलावा इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर क्यों ISIS ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। जानकर हैरानी हो सकती है कि पिछले ही हफ्ते मियां खलीफा को लंदन की मशहूर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने उन्हें लेक्चर के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि एक वर्ग ने इस सिलसिले में यूनिवर्सिटी की काफी आलोचना भी की थी। 

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने पहुँची थीं मियां खलीफा

पति के प्रेशर से पहुँची पोर्न इंडस्ट्री

मियां खलीफा का दावा है कि उन्होंने कुछ ही वक़्त पोर्न फिल्म इंडस्ट्री adult industries में बिताया। लेकिन इस इंडस्ट्री से रू ब रू करवाने का सारा जिम्मा किसी और का नहीं बल्कि खुद उनके पति हैं। थोड़े ही वक़्त में काफी फेम कमाने वाली मियां खलीफा का कहना है कि ये उनके जीवन की शायद सबसे बड़ी ग़लती है। 

मियां खलीफा का दावा कि पति ने ही पहुँचाया पोर्न इंडस्ट्री में

पॉडकास्ट से इंटरव्यू में बताई जिंदगी की कहानी

‘डायरी ऑफ ए सीईओ’ पॉडकास्ट (Podcast) के साथ एक इंटरव्यू में पूर्व पोर्न स्टार (Porn Star) ने खुलकर अपनी जिंदगी के कई पहलुओं के बारे में बात की। दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी मियां खलीफा को अपना ये नाम ही नहीं पसंद है बल्कि वो तो अपने पहले नाम साराह जो चेमोन के नाम से पुकारा जाना पसंद करती हैं। मिया खलीफा ये भी खुलासा कर चुकी हैं कि कैसे इस इंडस्ट्री में आने के बाद उनके परिवार ने उनके साथ सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। 

पोर्न इंडस्ट्री में आने का बताया सच

पॉडकास्ट के साथ बातचीत के दौरान मियां खलीफा ने उस दौर के बारे में बताया जब वो 18 साल की थीं। उस वक्त वो अमेरिका में थीं और एक रिलेशनशिप में थीं, लेकिन बर्थडे से चार दिन के बाद ही लॉस वेगास से भाग जाने का प्लान बना था। ये उम्र का वो दौर था जब उन्हें अच्छे और बुरे का कोई ख्याल ही नहीं था। तब जिसके साथ रिलेशन बनाए उसने मुझे और मेरे जज्बातों से जमकर खिलवाड़ किया और मेरी मजबूरी का खूब फायदा उठाया। अपनी उस बाली उमरिया की बात करते हुए मियां खलीफा ने कहा कि मेरे साथ गलत करके वो खुश था। हालांकि उस वक़्त समझ नहीं थी इसलिए सब ठीक ही लग रह था। 

18 साल की उम्र में घर से भाग गई थी मियां खलीफा

अमेरिकी सेना में था मियां का पति

मियां खलीफा ने बातचीत के दौरान बताया कि उस वक्त उनका पार्टनर अमेरिकी सेना में था। और उसी ने उन्हें पोर्न इंडस्ट्री की तरफ जाने के लिए बाकायदा प्रेशर बनाया। उसने ही पोर्न इंडस्ट्री से रू ब रू करवाया। मियां ने बताया जिस वक़्त वो 20 साल की थी जब उसे पोर्न इंडस्ट्री का स्काउट कार्ड मिला था। जिसे देखकर उसका पति बहुत खुश हुआ था। 

पति के लिए सिर्फ एक खिलौना

उस रिलेशनशिप के बारे में मियां खलीफा काफी दुखी होकर बताती हैं कि उस रिलेशन के बारे में बात करने में दुख इसलिए होता है क्योंकि उसमें रिलेशन जैसा कुछ था ही नहीं। ऐसा लगता था कि मैं उसके लिए महज एक खिलौना हूं और वो इससे खेल रहा है। 

ISIS ने दी थी मियां खलीफा को जान से मारने की धमकी

ISIS से मिली धमकी की थी ये वजह

मियां ने ही बताया कि उसके हिजाब पहनने वाली पोर्न फिल्में दुनिया भर में बहुत फेमस हुईं। और उसी सिलसिले में ISIS ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। यहां तक कि उन्हें बिना सिर वाली तस्वीर भेजकर धमकाने की कोशिश की थी कि उनके साथ ऐसा भी हो सकता है। 

    follow google newsfollow whatsapp