ELOPEMENT
14 साल के नाबालिग के साथ भागी 6 बच्चों की मां, लड़के के परिवार ने की पुलिस से शिकायत
ELOPEMENT 14 साल के बच्चे के साथ भागी 6 बच्चों की मां, POLICE ने नाबालिग के घरवालों से मांगा BIRTH CERTIFICATE, VISIT CRIME TAK FOR MORE CRIME NEWS
ADVERTISEMENT

30 Nov 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:10 PM)
साल बताई जा रही है। परिवार के मुताबिक गांधीनगर में काम करने के दौरान महिला और लड़के के बीच करीबियां हो गईं और महीने भर पहले दोनों भाग गए। महिला अपने पति और छह बच्चों को छोड़कर भाग गई जबकि लड़का अपने परिवार को छोड़कर चला गया।
ADVERTISEMENT
लड़के का परिवार जब पुलिस मे रिपोर्ट लिखाने आया तो वो अपने साथ आधार कार्ड भी लेकर आया था जिसमें नाबालिग के पैदा होने का साल 2007 लिखा हुआ था। पुलिस ने जब लड़के के पिता से पूछताछ की तो उसने बताया कि लड़के का जन्म साल 1997 में हुआ था ।
उस हिसाब से लड़का बालिग हो गया है। पुलिस ने लड़के के परिवार को उसका बर्थ सर्टिफिकेट लाने को कहा है जिसके बाद उसकी असली उम्र का पता लग पाएगा।
पुलिस के मुताबिक पहले तो दोनों परिवारों के बीच पैसे का लेनदेन कर मामले को निपटारा करने की कोशिश की गई जो वहां की जनजातियों में आम रिवाज है। हालांकि जब मामला आपसी रजामंदी से नहीं सुधरा तो लड़के का परिवार पुलिस के पास पहुंच गया ताकि महिला के परिवार पर समझौते के लिए दबाव डाला जा सके।
पुलिस को लगता है कि महिला और उस लड़के का परिवार दोनों ही उनसे झूठ बोल रहे हैं। पुलिस के सामने अभी तक ये तस्वीर भी साफ नहीं हो पाई है कि नाबालिग को अपने साथ भगाने की ये वारदात गांधीनगर में हुई है या फिर किसी और जगह पर। दूसरी ओर महिला के पति का आरोप है कि उसने नाबालिग लड़के के परिवार से शिकायत की थी कि उनका बेटा उसकी पत्नी को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा है।
पुलिस के मुताबिक लड़के के परिवार ने दोनों को ढूंढ निकाला था और उन्हें गांव वापस लेकर आ रहे थे लेकिन वो संतरामपुर नाम की जगह से भागने में कामयाब हो गए। अब पुलिस लड़के के जन्म प्रमाण पत्र का इंतजार कर रही है ताकि लड़के की सही उम्र का पता लगाया जा सके। लड़के की उम्र तय होने के बाद महिला पर पोक्सो की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ADVERTISEMENT
