महाराष्ट्र के इस नेता का महिला के साथ बेडरूम VIDEO की सच्चाई! क्या ये केस ब्लैकमेलिंग का है ?
Maharashtra BJP Leader Viral Video: महाराष्ट्र के सोलापुर में बीजेपी के जिला अध्यक्ष श्रीकांत देशमुख का एक महिला के साथ वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वो एक महिला के साथ बेडरूम में नजर आ रहे हैं।
ADVERTISEMENT

14 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:22 PM)
Maharashtra BJP Leader Viral Video: महाराष्ट्र के सोलापुर में बीजेपी के जिला अध्यक्ष रहे श्रीकांत देशमुख का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक महिला के साथ बेडरूम में नजर आ रहे हैं। महिला ने दावा किया है कि उसके साथ देशमुख ने रिलेशन के नाम पर धोखा किया है। वीडियो वायरल होने से पहले देशमुख ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया। अब वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है।
ADVERTISEMENT
मंगलवार रात को श्रीकांत देशमुख ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया। देशमुख ने महिला पर उन्हें 'हनीट्रैप' में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि महिला उनसे 2 करोड़ रुपये देने की मांग कर रही है। देशमुख की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने महिला के खिलाफ 'जबरन वसूली' का केस दर्ज किया।
इसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। ये वीडियो महिला ने ही रिकॉर्ड किया था। वायरल वीडियो में महिला रिकॉर्डिंग करते समय रो रही है, जबकि देशमुख बिस्तर पर बैठे दिख रहे हैं। इसी बीच देशमुख वीडियो को बंद कराने की कोशिश करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद देशमुख ने जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया।
बताया जा रहा है कि महिला मुंबई के ओशिवारा की रहने वाली है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के ट्विटर अकाउंट से देशमुख का वीडियो साझा किया था। इसमें आरजेडी ने दावा किया था कि वीडियो में दिख रही महिला बीजेपी की ही नेता हैं। देशमुख को डेढ़ साल पहले ही सोलापुर जिले का अध्यक्ष बनाया गया था।
ADVERTISEMENT
