VIRAL PHOTO : कौन है ये लोग जो थाने में अर्धनग्न हालात में खड़े है ?

VIRAL PHOTO : कौन है ये लोग जो थाने में अर्धनग्न हालात में खड़े है ?

CrimeTak

08 Apr 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:16 PM)

follow google news

रवीश पाल सिंह/हरिओम सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

MADHYA PRADESH CRIME NEWS/VIRAL PHOTO : मध्यप्रदेश के सीधी के एक पुलिस स्टेशन की वो तस्वीर बहुत वायरल हो रही है, जिसमें पत्रकार समेत कुछ और लोग अर्धनग्न स्थिति में थाने में खड़े हुए दिखाई दे रहे है। इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्षी दल कांग्रेस सहित कई लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे है। हालांकि इस सिलसिले में दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पूरा मामला जानिए

दरअसल, ये फोटा सीधी के एक पुलिस स्टेशन के अंदर की है। सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 अप्रैल को कोतवाली थाना प्रभारी मनोज सोनी ने रंगकर्मी नीरज कुंदेर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया। दरअसल, क्षेत्रीय बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के बेटे गुरुदत्त शुक्ला ने 6 जनवरी 2022 को एक शिकायत की थी। आरोप है कि नीरज कुंदेर विधायक के बेटे पर अश्लील कमेंट्स कर रहा था। इसके लिए उसने बाकायदा एक फर्जी आई डी बनाई थी।

इस घटना के बाद स्थानीय पत्रकार कनिष्क तिवारी और कई रंगकर्मी शाम को कोतवाली थाना सीधी पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। थाना प्रभारी ने प्रदर्शन कर रहे करीब 10 लोगों को धारा 151 के तहत पुलिस हिरासत में ले लिया। इसी दौरान स्थानीय पत्रकार और रंगकर्मियों के कपड़े उतरवाए गए। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर 6 अप्रैल को वायरल हो गई।

    follow google newsfollow whatsapp