Father Killed Son: हुबली के एक बड़े घराने से ताल्लुक रखने वाले ज्वेलर (Jweller) अखिल महाजनसेठ अचानक 1 दिसंबर को अपने घर से कहीं गायब (Missing) हो गया। अरबों के कारोबार (Business) का अकेला मालिक जो कि महज 26 साल का था। घरवाले हैरान परेशान थे तलाश की जा रही थी। थक हार कर परिजनों नें केशवापुर पुलिस स्टेशन में 3 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी।
Karnataka Crime: सुपारी किलर्स को अपने हाथों से सौंप दिया इकलौता बेटा, दे दी 10 लाख की सुपारी
Crime News: यह एक अरबपति क़ातिल की दिमाग़ घुमाने वाली कहानी है जिसने अपने इकलौते बेटे की हत्या के लिए खौफनाक साजिश रची और उसे अंजाम भी दे दिया।
ADVERTISEMENT
13 Dec 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:31 PM)
इस बीच अखिल के एक कजन मनोज ने पुलिस को बताया कि उसे एक गुमनाम नंबर से अखिल का एक सुसाइड वीडियो मिला है। जिसमें अखिल एक पहाड़ के ऊपर खड़ा नजर आ रहा है। लेकिन जिस नंबर से वीडियो आया है वो नंबर ऑफ है। अब पुलिस भागी-भागी उस पहाड़ पर पहुंची, लेकिन वहां अखिल नहीं मिला और ना ही लाश मिली। अब पुलिस को घरवालों के इस रवैये पर शक होने लगा।
ADVERTISEMENT
लेकिन अभी कुछ पता चलता -- तब तक हुबली से करीब 30 किलोमीटर दूर कालघाटगी नाम की एक जगह पर एक गन्ने के खेत में एक लाश दबी हुई मिली। असल में यहां से लोगों को कुछ बदबू सी आ रही थी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को बुलाया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो मिट्टी देख कर शक हुआ। शक पर खुदाई हुई, तो गड्ढे में एक नौजवान की लाश मिली -- जिस पर नमक और कर्पूर डाला गया था।
अब पुलिस ने अखिल के परिजनों को पहले लाश की तस्वीरें दिखाईं और फिर लाश भी दिखाई। घरवालों ने देखते ही पहचान लिया कि उनके बेटे अखिल की लाश है। अब फिर से घरवालों से पूछताछ हुई। दोस्ती-दुश्मनी-रिश्ते-नाते सब खंगाले जाने लगे। परिवार वाले मना करते रहे किसी भी दुश्मनी से इनकार करते रहे। हालांकि पुलिस ने भारत के सीडीआर में देखा कि उसके हाल के दिनों में कई नए लोगों से बार-बार बातें हुई।
ऐसे लोग जिनसे इससे पहले कभी बात नहीं हुई। पुलिस ने पूछताछ में इन तथ्यों को रखा और अखिल का पिता भारत लड़खड़ाने लगा और उसने मान लिया कि उसके इकलौते बेटे के कत्ल का जिम्मेदार वो खुद है। उसी ने बेटे की हत्या करवाई है। इसके लिए पिता ने कातिलों को दस लाख रुपये की सुपारी दी है।
सोचिए अमीर कारोबारी भारत की इमेज ऐसी कि पुलिस को उसके कबूलनामे पर यकीन नहीं हो रहा था। तब उसने खुद अपने व्हाट्सएप पर कातिलों को बेटे की तस्वीर भेजने का चैट दिखाया। यहां तक कि कत्ल के बाद लाश और दफनाए जाने की तस्वीरें भी कातिलों ने उसे भेजी थी। खुद ही बेटे को जमीन दिखाने के बहाने ले गया था और क़त्ल करवा दिया।
अब पुलिस ने महादेव नलवाड, सलीम, सलाहुद्दीन मौलवी, रहमान वीजापुर, प्रभैय्या हीरेमत और मोहम्मद हनीफ को गिरफ्तार किया। लेकिन सवाल ये था कि आखिर बेटे का कत्ल किया क्यों? तो पता चला कि बेटे की आदतें बिगड़ी हुई थीं। शराब और जुए की लत में डूबा हुआ था। गोवा के कैसीनोज़ में मजे करते था पैसा पानी की तरहग बहाता था। नवंबर के आखिरी दिनों में बाप का शराबी बेटे से विवाद भी हुआ था। इस दौरान बेटे ने गुस्से में कहा कि मैं तुम्हारी हत्या करवा दूंगा। बस, बेटे ने कहा और बाप ने करा दिया कत्ल।
ADVERTISEMENT
