क्या जैकलीन फर्नांडीज डिप्रेशन में है ?
क्या जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) डिप्रेशन में है, सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के साथ नाम जुड़ने से है परेशान, do read more and latest crime news, क्राइम न्यूज़ at Crime Tak
ADVERTISEMENT

13 Jan 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:12 PM)
Jacqueline Fernandez : क्या bollywood actress जैकलीन फर्नांडीज डिप्रेशन में है ? क्या ये बात जैकलीन को पता नहीं थी कि सुकेश गलत कामों से पैसा कमाकर जैकलीन को महंगे महंगे gifts दे रहा था ? इन दिनों जैकलीन के जीवन में कुछ ठीक नहीं चल रहा है, लिहाजा वो किताबें पढ़कर खुद का ध्यान भटका रही है ताकि वो खुश रहे।
ADVERTISEMENT
जैकलीन ले रही है आध्यात्म का सहारा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन आध्यात्म की मदद ले रही हैं। वे इन दिनों सेल्फ हेल्प और आध्यात्मिक किताबें पढ़ रही हैं। फिटनेस फ्रीक जैकलीन फर्नांडिस काफी ज्यादा मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी कर रही हैं। इतना ही नहीं उन्हें लुईस एल हे की किताबें पढ़ते हुए देखा गया, जो क्षमा और हीलिंग के बारे में हैं।
जैकलीन की अपील
जैकलीन ने अपने बयान में कहा है, "इस देश और इसके लोगों ने हमेशा मुझे जबरदस्त प्यार और सम्मान दिया है। इसमें मीडिया के मेरे दोस्त भी शामिल हैं, जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं इस समय एक कठिन दौर से गुजर रही हूं लेकिन मैं हूं मुझे यकीन है कि मेरे दोस्त और प्रशंसक मुझे इसके माध्यम से देखेंगे। इसी भरोसे के साथ मैं अपने दोस्तों से अनुरोध करूंगी कि वे ऐसी कोई भी फोटो स्प्रैड न करें जो मेरी प्राइवेसी को प्रभावित करे। आप अपने प्रियजनों के साथ ऐसा नहीं करते होंगे, मुझे यकीन है कि आप मेरे साथ भी ऐसा नहीं करेंगे। उम्मीद है कि न्याय और अच्छी समझ बनी रहेगी।
धन्यवाद।"
पिछले दिनों मां की बिगड़ गई थी तबीयत
दिसंबर के आखिरी हफ्ते में जैकलीन की मां किम फर्नांडीज को बहरीन में दिल का दौरा पड़ा। जैकलीन के माता-पिता पिछले कुछ साल से बहरीन में ही रह रहे हैं। किम को स्ट्रोक के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया था। वे फिलहाल हॉस्पिटल में ही एडमिट हैं।
सुकेश के साथ नाम जुड़ने से है परेशान
सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के साथ रिश्तों ने जैकलीन का सुख जैन छीन लिया है। उन्हें ये बात परेशान कर रही है कि कहीं उनके कैरियर पर डेंट न पड़ जाए। इसी वजह से वो खुद को शांत करने की कोशिश कर रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन इन दिनों अक्षय कुमार और नुसरत भरुचा स्टारर राम सेतु की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा, वह अक्षय और कृति सैनन के साथ बच्चन पांडे, रणवीर सिंह की सर्कस में भी दिखाई देंगी, जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे।
ADVERTISEMENT
