'जूते की माला पहनाई, पेशाब पिलाया और...'

CHIRAG GOTHI

11 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:29 PM)

Rajasthan Tonk Live in Relationship Punishment: राजस्थान के टोंक में एक लड़के को लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बड़ी अजीब सी सजा दी गई। लड़की के घरवालों ने लड़के को पेशाब पिलाया।

CrimeTak
follow google news

मनोज तिवारी के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Rajasthan Live in Relationship News : राजस्थान के टोंक में प्यार करने की बड़ी अजीब सी सजा मिली। एक युवक के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि उसे जूते की माला पहनाई और पेशाब पिलाया गया। इतना ही नहीं उसके सिर को गर्म चिमटे से दाग दिया। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये शर्मनाक हरकत लड़की के परिजनों ने की।

यह भी पढ़ें...

पीड़ित युवक ने बताया, "लड़की के घरवालों ने मुझे जूते की माला पहनाई और पेशाब पिलाई। सिर को गर्म चिमटे से दाग दिया। धारधार हथियार से नाक पर हमला किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया।"

क्या है पूरा मामला ?

ये मामवा टोंक जिले के टोडा रायसिंह के लांबा हरिसिंह मुंडिया कला इलाके का है। यहां लड़का-लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे। करीब 12 दिनों पहले वो लड़के के साथ अपने घर से भाग गई थी। लड़की मालपुरा थाना इलाके की रिंडल्या में अपने परिवार के साथ रहती थी। किसी तरह उसके परिजन उसे लड़के के चंगुल से निकाल लाए। ये बात पंचायत तक पहुंची। सोमवार को मोग्या समाज के पंचों की पंचायत हुई। युवक अपनी बहन के साथ वहां पहुंचा। पंचायत ने फैसला लिया कि 5 दिन के अंदर लड़के वाले लड़की के परिजनों को 93 हजार रुपये देंगे। साथ साथ लड़की को उसके परिजनों के साथ भेज दिया।

पंचायत के बाद दोनों भाई-बहन अपने गांव जाने के लिए पैदल ही बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। तभी लड़की के परिजन दोनों को उठाकर जंगल में ले गए। इसके बाद ज्यादती हुई।

    follow google newsfollow whatsapp