ग़ैर कानूनी तरीके से चला रहे थे बार, पुलिस ने छापा मारकर किया पांच को गिरफ्तार

दिल्ली के निहाल विहार में ग़ैर कानूनी बार चला रहे अफ़्रीकी नागरिकों को गिरफ़्तार किया,पकड़े गए नागरिक ग़ैर कानूनी तरीके से दिल्ली में रह रहे थे, पढ़े जुर्म से जुड़ी खबरें, crime news in Hindi on Crime Tak.

CrimeTak

29 Sep 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:06 PM)

follow google news

दिल्ली के निहाल विहार थाना पुलिस ने इलाके में चल रहे एक ग़ैर कानूनी बार का खुलासा किया है। इस बार को एक अफ्रीकी नागरिक चला रहा था। पुलिस ने बार पर छापा मारकर बार के मालिक के साथ पांच विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए ये नागरिक ग़ैर कानूनी तरीके से दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने इनके बार से बीयर की 125 बोतलें बरामद की हैं और साथ ही में इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कर उन्हें डिपोर्ट करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है।

जिला पुलिस डेप्युटी कमिश्नर परविंदर सिंह द्वारा बताया गया है की गिरफ्त में आए नागरिकों की पहचान चंदर विहार का रहने वाला डिवाइन, तिलक नगर का रहने वाला प्रिंस, डेविडयान जीन पॉल, एकेला और जस्टिन के रूप में हुई है। सारे ही लोग नाइजीरिया के रहने वाले हैं।

चंदर विहार जीत प्रॉपर्टी के पास इस बार की जानकारी पुलिस को रविवार देर रात को मिली थी जिसके बाद पुलिस की टीम ने तुरंत बार पर छापा मार दिया। पुलिस जैसे ही बार पहुंची उन्होंने देखा की बार तीन कमरों में बना हुआ था और वहां तकरीबन 25 अफ्रीकी नागरिक शराब और बीयर पी रहे थे।

पुलिस को बार में देखते ही वहां अफरा - तफरी मच गई और सब बार छोड़ भागने लगे। इस बीच पुलिस की टीम ने बार से भाग रहे पांच लोगों को पकड़ लिया। जांच के दौरान पकड़े गए प्रिंस ने बताया कि वह इस बार का मालिक है। जब पुलिस ने उससे बार चलाने के लिए लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो वो कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया।

इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार नागरिकों को पासपोर्ट व वीजा दिखाने के लिए कहा और उन्हें इसके लिए कुछ समय भी दिया लेकिन कोई भी पासपोर्ट व वीजा नहीं दिखा पाया जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्त में आए अफ्रीकी नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

    follow google newsfollow whatsapp