सनसनीखेज वीडियो गुजरात : फॉरेंसिक साइंस के स्टूडेंट्स ने अपनी ही बहन पर किए चाकू से कई वार, मां भी जख्मी

CHIRAG GOTHI

24 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:20 PM)

GUJARAT NEWS : वडोदरा vadodara viral video से एक दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है। A forensic science student attacked his sister एक शख्स ने अपनी ही बहन पर चाकू से कई वार किए।

CrimeTak
follow google news

GUJARAT NEWS : गुजरात के वडोदरा शहर में हुए इस वाक्ये ने सबको हिला कर रख दिया। फॉरेंसिक साइंस के एक स्टूडेंट्स ने अपनी बहन और सौतेली मां पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी अपनी ही बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर रहा है ? उसकी बहन के शरीर पर चाकू के कई घाव हैं, हालांकि किस्मत रही कि उसके आंतरिक अंगों को नुकसान नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें...

पुलिस के मुताबिक, 24 साल के आरोपी के हाथ में सब्जी काटने वाला छोटा चाकू था। सबसे पहले उसने अपनी बहन पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। उस दौरान चाकू से कई वार किए गए। वारदात के बीच जब बेटी को बचाने मां आई तो बेटे ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान मां के के दाहिने हाथ की कोहनी पर चाकू लगा।

इसके बाद आरोपी ने चाकू फेंककर पत्थर उठा लिया और अपने ही घर का शीशा तोड़ दिया। ये देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की मां ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पता चला है कि आरोपी को मानसिक रूप से अस्थिर है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आर्थिक तंगी से भी परेशान था और घर में अक्सर पैसों को लेकर मां और बहन से उसका झगड़ा होता रहता था। खटंबा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    follow google newsfollow whatsapp