ELON MUSK LATEST NEWS : दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क पर एक महिला कर्मचारी के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। इस मामले के निपटारे के लिए साल 2018 में महिला को 2 करोड़ रुपए भी दिए गए थे। यह महिला मस्क के एयरोस्पेस फर्म SpaceX में फ्लाइट अटेंडेंट का काम करती थीं।
ELON MUSK : एलन मस्क ने किसे PRIVATE PART दिखाते हुए किया था प्रपोज!
ELON MUSK : एलन मस्क ने किसे PRIVATE PART दिखाते हुए किया था प्रपोज!
ADVERTISEMENT

20 May 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:18 PM)
ADVERTISEMENT
अब क्यों लगाए आरोप ?
महिला अटेंडेंट SpaceX के कॉरपोरेट जेट फ्लीट के केबिन क्रू की मेंबर थीं। वह कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करती थीं। Business Insider की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की मित्र के अनुसार एक उड़ान के दौरान मस्क ने विमान के प्राइवेट रूम में निजी अंग दिखाते हुए प्रपोज किया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि युवती को भेजे कामुक संदेश में इस पेशकश के बदले में उसे एक घोड़ा देने का भी प्रस्ताव दिया था। मामला साल 2016 का है। यह आरोप अटेंडेंट की फ्रेंड ने एक घोषणापत्र जारी कर लगाया है, जो कि महिला के सपोर्ट में तैयार किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद अटेंडेंट को ऐसा महसूस होने लगा कि काम के दौरान उसे सजा दी जा रही है। यह मामला कभी कोर्ट नहीं पहुंचा। नवंबर 2018 में एक समझौता हुआ, जिसमें इस मामले को लेकर केस न करने के बदले अटेंडेंट को करीब 2 करोड़ रुपए दिए गए। उन्हें इस मामले को गुप्त रखने को भी कहा गया। इस पर मस्क ने लिखा - 'अगर मैं यौन शोषण जैसी चीजों में लिप्त होता, तो मेरे 30 साल के करियर में इससे पहले कोई मामले क्यों नहीं आए। उन्होंने इस स्टोरी को 'राजनीति से प्रेरित एक हिट पीस' बताया।'
ADVERTISEMENT
