Delhi Crime News: जेएनयू (JNU) परिसर में बच्ची (Girl) से छेड़छाड़ (Molestation) का मामला सामने आया है। यहां 8 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस (Police) में शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल यह बच्ची अपने परिवार के साथ जेएनयू परिसर में रहती है। पीड़ित बच्ची कक्षा दो की छात्रा है और परिसर में ही एक शख्स से ट्यूशन पढ़ने के लिए जाया करती थी।
Delhi Crime: JNU कैंपस में ट्यूशन पढ़ने गई बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ़्तार
Delhi News: जेएनयू कैंपस में एक मासूम बच्ची ट्यूशन पढ़ने गई थी। ट्यूटर घर पर थे नहीं और ट्यूटर के पिता ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की।
ADVERTISEMENT

15 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:22 PM)
वह शाम को ट्यूशन के पढ़ने गई थी। इस दौरान शिक्षक घर पर नहीं थे तो बच्चे उनका इंतजार करने लगी शिकायत के मुताबिक ट्विटर के पिता दुर्गा राणा ने बच्ची को अकेला देख उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़ित बच्ची के पिता विश्वविद्यालय में ही कर्मचारी हैं।
ADVERTISEMENT
छेड़छाड़ के बाद बच्ची घबरा गई। जिसके बाद बच्ची रोते हुए बदहवास हालत में अपने घर पहुंची और मां से लिपट गई। बच्ची ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजनों ने वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवा दिया।
दिल्ली पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस इस वारदात के बाद पीड़ित बच्ची की काउंसिलिंग करवा रहाीहै।
ADVERTISEMENT
