ये वारदात चेन्नई के ताम्बरम इलाके की है। यहां के कुरिनजी नगर के एक मकान में 19 साल की लड़की अपने घर पर अकेली थी। लड़की के पिता जो पेशे से कारपेंटर है वो काम पर गए हुए थे जबकि लड़की की मां सुगुना पल्लीकनई गई हुई थी। लड़की की मां को गए हुए एक घंटे का वक्त बीता होगा कि घर की घंटी बजी।
शादी का कार्ड देने आए नकली रिश्तेदारों ने दिया लूट की असली वारदात को अंजाम
crime news fake relative robbed teenager in chennai latest crime news
ADVERTISEMENT

26 Oct 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:08 PM)
लड़की ने जाली लकड़ी का दरवाजा तो खोला लेकिन उसने जाली वाला दरवाजा बंद ही रखा। लड़की ने देखा की करीब 30 साल की उम्र की एक महिला और पुरुष घर के दरवाजे पर खड़े हैं। उन्होंने बताया कि वो उसकी पिता के दूर के रिश्तेदार हैं। देखने में भी दोनों ठीकठाक लग रहे थे पहनावा भी अच्छा था। दोनों ने मास्क पहन रखा था।
ADVERTISEMENT
इसके बाद उन्होंने एक प्लेट और शादी का कार्ड निकाला। प्लेट में फल और मेवा रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि वो शादी का कार्ड देने के लिए आए हैं। अब पुष्पलता को लगा कि ये मामला असली है।
उसने दरवाजा खोल दिया दोनों घर के अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने पुष्पलता को पानी लाने के लिए कहां। पुष्पलता पानी लेने गई दोनों ने पानी पिया और फिर घर के अंदर दाखिल हुए आदमी ने चाकू निकाल लिया।
उसने चाकू पुष्पलता के गले पर लगा दिया। इसके बाद उन्होंने डरा धमकाकर पुष्पलता से घर में रखे जेवरात और कैश के बारे में पूछा। घबराई पुष्पलता ने दोनों को घर में रखी ज्वैलरी और कैशे के बारे में बता दिया जिसके बाद दोनों ने घर में रखा करीब 2.5 लाख का जेवर और 1.5 लाख कैश लेकर फरार हो गए।
लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों ने पुष्पलता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और उसके हाथ पांव भी बांध दिए थे। शाम 7 बजे पुष्पलता की मां घर लौटकर आई तब जाकर इस वारदात का पता चला। बेसुध पड़ी पुष्पलता ने अपनी मां को पूरी वारदात के बारे में बताया और इसके बाद पुलिस को इत्तिला दी गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को सुराग की तलाश में खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर वो अपने बच्चों को घर में अकेला छोड़ रहे हैं तो उन्हें ये बात साफतौर पर समझा दें कि किसी अनजान आदमी या औरत के लिए वो घर का दरवाजा ना खोलें।
ADVERTISEMENT
