सुमी राजाप्पन के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Chhattisgarh: सगाई में पहुंची पुलिस! ये थी असली वजह
Chhattisgarh Crime News:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब घर में सगाई के दौरान पुलिस पहुंच गई। फिर क्या था, हंगामा हुआ और लड़के वाले बिना रस्म के ही वापस लौट गए।
ADVERTISEMENT

01 Feb 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:35 PM)
Chhattisgarh Crime News:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब घर में सगाई के दौरान पुलिस पहुंच गई। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि इस घर में शराब की कई पेट्टियां मौजूद है और परिवार के लोगों अवैध तरीके से शराब बेच रहे हैं। फिर क्या था, हंगामा हो गया।
ADVERTISEMENT
क्या था पूरा मामला?
यह घटना बिल्लीबंद गांव की है। यहां सुरेश लहरे नाम का व्यक्ति रहता है। उसकी बेटी की रविवार को सगाई थी। लड़के वाले लोग तखतपुर क्षेत्र से आए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जब सगाई की रस्में हो रही थी, उसी वक्त कोटा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सिदार दो कांस्टेबलों के साथ सुरेश के घर पहुंच गए। इन्होंने वहां तलाशी लेनी शुरू की दी। उसी वक्त ये हंगामा हुआ।
एसएसपी पारुल माथुर ने कहा, 'घर में अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत मिली थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें देखकर महिलाओं ने देसी शराब और लहान के डब्बों को बहाना शुरू कर दिया। ये देखकर पुलिस वालों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो विवाद बढ़ गया।'
ADVERTISEMENT
