Crime news in Hindi : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 10 रुपए का लालच देकर 13 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 76 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Rape news : 10 रूपये का लालच दे 13 वर्षीय लड़की से रेप, 76 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
02 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:24 PM)
Rape news : 13 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में 76 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
शहर के कोतवाली थाना प्रभारी यदुमणि सिदार ने बताया कि लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने कुंजराम वर्मा (76) और रमेश वर्मा (47) को गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT
सिदार ने बताया कि शनिवार को कुंजराम वर्मा की एक पड़ोसी महिला ने लड़की को दोनों आरोपियों के घर से निकलते देखा, तो उसने इसकी जानकारी लड़की के परिजन को दी। बाद में परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। बालिका के परिजन कचरा एकत्र करने का कार्य करते हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और कुंजराम एक ही इलाके में रहते हैं। कुंजराम बालिका को 10 रुपए देने का लालच देकर अपने घर बुलाता था और उसके साथ बलात्कार करता था।
उन्होंने बताया कि जब कुंजराम के परिचित रमेश को इसकी जानकारी मिली, तो वह भी इस अपराध में शामिल हो गया और बालिका का यौन शोषण करने लगा।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बालिका के पेट दर्द की शिकायत करने पर उसे अस्पताल ले जाया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है।
सिदार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को बालिका से सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT