जिंदगी और मौत के बीच कम हो रहे फासले की ये तस्वीर जिंदगी की जीत की है. तस्वीर मुंबई के कल्याण स्टेशन की है. एक महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करती है. पहले वो अपना सामान प्लेटफॉर्म पर फेंकती है और फिर खुद छलांग लगा देती है. चलती ट्रेन के विपरीत दिशा में कूदने पर महिला का संतुलन बिगड़ जाता है और वो प्लेटफॉर्म पर गिर जाती है.
ट्रेन से उतर रही थी महिला लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि भीड़ इकट्ठा हो गई
Caught on cam: Quick action by RPF jawan saves woman's life at Kalyan station in Mumbai
ADVERTISEMENT

30 Sep 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:06 PM)
ADVERTISEMENT
लेकिन इससे पहले कि कोई हादसा होता महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप में गिरती, ड्यूटी पर तैनात एक कॉन्सटेबल की महिला पर नज़र पड़ जाती है. महिला के लिए जवान देवदूत बनकर आता है और उसे बचा लेता है. ये तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है.
बताया जा रहा है कि महिला गलत ट्रेन में बैठ गई थी. जब उसे पता चला तो उसने जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की और तभी ये घटना हो गई.
महिला के लिए देवदूत बने कॉन्सटेबल का नाम मंगेश थेरे बताया जा रहा है. जिनकी ड्यूटी बुधवार यानी 29 सितंबर को कल्याण स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर थी. तब इस जवान ने अपनी फुर्ती और सूझबूझ से गंभीर हादसे को टाल दिया और महिला की जान बचा ली.
ADVERTISEMENT
