इंसान जानवर इसलिए पालते हैं, ताकि वो उनसे प्यार कर सकें, जानवर उनसे प्यार करे। बहुत से लोगों को जानवरों के साथ खेलकर दिली सुकून मिलता है। लेकिन जब यही जानवर आपके अब्बा बन जाएं, और आपको हारमोनियम की तरह बजाने लगें तो क्या कीजिएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही माजरा है। जहां एक लड़की किसी पार्टी में जाने के लिए मेकअप कर रही है, वो अपनी आंखों में आईलाइनर लगा रही है लेकिन उसकी पालतू बिल्ली को उसके आईलाइनर लगाने से ना जाने क्या खुन्नस हुई कि उसने उसे थपड़ मारना शुरु कर दिए।
इसकी बिल्ली भी इसे प्यार नहीं करती! लड़की कर रही थी मेकअप, नाराज़ बिल्ली ने उसपर कर दी थप्पड़ों की बारिश, देखें VIRAL VIDEO
cat slapped women several times video viral
ADVERTISEMENT

10 Sep 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:05 PM)
ADVERTISEMENT
बिल्ली ने महिला को कितने थप्पड़ मारे?
पांच सेकेंड के इस वीडियो में ये महिला शुरुआत में लोगों को बताती है कि ये वो है यानी Its me, फिर बिल्ली खुद ही बताती है कि वो कौन है। आप ये जानना चाह रहे होंगे कि आखिर बिल्ली ने इस सजती संवरती महिला को कितने थप्पड़ मारे? तो सुनिए जनाब, महिला के आईलाइनर लगाने से ना जाने बिल्ली को क्या सनक सवार हुई कि उसने बैक टू बैक यानी एक के बाद एक लगातार 7 थप्पड़ रसीद कर दिए। और इतनी तबियत से मारे कि महिला के होश ठिकाने आ गए और उसे कहना पड़ा STOP, हालांकि इसके आगे क्या हुआ ये नहीं पता। क्या पता गुस्सैल बिल्ली ने महिला को और थप्पड़ रसीद किए हुए हों।
कैसे वायरल हुआ वीडियो?
5 सेकेंड का ये वीडियो Rock & Tattoo Lady नाम के यूज़र ने ट्वीटर पर डाला था लेकिन उसे क्या पता था कि मस्ती मस्ती में डाला ये वीडियो उसे पूरी दुनिया में इस कदर बदनाम कर देगा। अब उसे लोग कहने लगे हैं कि बिल्ली से पिटने वाली महिला यही है।
ADVERTISEMENT
