Akanksha Dubey News : आकांक्षा दुबे मौत केस में आरोपी गायक और उसके भाई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Akanksha Dubey death case : Lookout notice issued against singer samar singh and his brother भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में वाराणसी पुलिस ने आरोपी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस ज

aakanksha dubey news

aakanksha dubey news

06 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 6 2023 3:34 PM)

follow google news

Bhojpuri Actress Akanksha Dubey : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में वाराणसी पुलिस ने आरोपी गायक समर सिंह (Samar Singh) और उसके भाई संजय सिंह (Sanjay Singh) के खिलाफ लुकआउट नोटिस (Lookout Notice) जारी किया है। सारनाथ थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। उनके विदेश भागने की आशंका के मद्देनजर सभी हवाई अड्डों के प्रशासन को उनके बारे में विस्तृत विवरण भेज दिया गया है ताकि वे देश छोड़ कर न भाग सकें।

आखिरी बार आकांक्षा दुबे दिखी थी CCTV में

Akanksha Dubey Death : गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे गत 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। उनके गले में फांसी का फंदा लगा पाया गया था। इस मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। इस बीच, आकांक्षा दुबे के परिवार की तरफ से मुकदमा लड़ रहे अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर वाराणसी पुलिस से सवाल पूछे हैं।

आकांक्षा दुबे | Photo Credit : Instagram

उन्होंने कहा कि पुलिस ने दावा किया है कि मरने से पहले आकांक्षा ने शराब पी थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका कहीं भी जिक्र नहीं है। उसके पेट में कोई भूरा केमिकल पाया गया है। त्रिपाठी ने कहा कि रिपोर्ट में आकांक्षा की कलाई पर भी चोट के निशान होने की बात कही गई है जबकि पुलिस ने शव पर ऐसी किसी भी चोट का जिक्र नहीं किया था।

आकांक्षा दुबे मौत का पूरा सच देखिए वीडियो नीचे : Akanksha Dubey death case की पूरी इनसाइड स्टोरी

    follow google newsfollow whatsapp