Crime News: असम (Assam) के गोवालपारा जिले में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद दो डकैतों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारी के मुताबिक इन दो डकैतों की गिरफ्तारियों के साथ, असम और मेघालय में हुईं कई डकैतियों में शामिल गिरोह के 10 सदस्यों में से कुल छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य डकैतों की तलाश जारी है।
Crime News: असम में डकैतों और पुलिस के बीच गोलीबारी, दो लोग गिरफ्तार
Crime News: असम (Assam) में डकैतों और पुलिस के बीच गोलीबारी(Gun firing), दो लोग गिरफ्तार
ADVERTISEMENT

20 Jan 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:34 PM)
डकैतों के गिरोह के सदस्यों की आवाजाही की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार रात जिले के विभिन्न हिस्सों में नाकेबंदी कर जांच तेज कर दी गई।
ADVERTISEMENT
Crime News: पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ रात करीब 11 बजे हमारी टीम ने तिपलाई-काहिबारी रोड के पास डकैतों को ले जा रहे एक वाहन को रोका। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं और वाहन छोड़कर मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी गोलीबारी, कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ, हालांकि यह पता लगाया जाना बाकी है कि कोई डकैत घायल हुआ था या नहीं। ’’उन्होंने कहा कि दो डकैतों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चार अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
ADVERTISEMENT
