Apple Watch ने ऐसे बचाई जान, जान कर हैरान हो जाएंगे!

Apple Watch Saved a Women: क्या आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं कि Apple Watch किसी की जान बचा ली? लेकिन ये सच है।

CrimeTak

26 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:29 PM)

follow google news

Apple Watch Saved a Women: क्या आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं कि Apple Watch किसी की जान बचा ले ? लेकिन ये सच है। ये घटना हुई है अमेरिका में।

पूरा मामला जानिए

42 साल की Young Sook An नामक महिला Seattle से 60 मील दूर एक शहर में रहती है। महिला का अपने पति से प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। हाल ही में दोनों के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया। गुस्से में उसके पति ने पहले अपनी पत्नी पर चाकू से वार किया, फिर उसके मुंह पर टेप लगाई और उसके बाद उसे जमीन में जिंदा गाड़ दिया।

इसके बादआरोपी मौके से फरार हो गया। किसी तरह महिला ने खुद को जमीन से बाहर निकालने की कोशिश की। काफी देर के बाद उसकी कोशिश रंग लाई, उसके हाथ जमीन से बाहर निकले। हल्का मुंह भी बाहर निकला। इस दौरान महिला ने एप्पल वॉच से 911 डायल कर पुलिस को कॉल कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को जिंदा जमीन से निकला लिया।

ये पहली मर्तबा नहीं है, जब Apple Watch ने किसी की जान बचाई हो। इससे पहले एक 12 साल की लड़की में कैंसर का पता लगाकर Apple Watch ने उसकी जान बचाई थी।

    follow google newsfollow whatsapp