अकरम खान के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
UP : बहन से छेड़छाड़ करने से रोका तो भाई की चाकू घोंपकर हत्या!
UP Crime News : अलीगढ़ aligarh में बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। तीनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENT

28 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:21 PM)
Aligarh Crime News : छेड़छाड़ का विरोध करना एक शख्स को भारी पडा़। बदमाशों ने पीड़िता के भाई की हत्या कर दी। उसकी बहन भी जख्मी है। इस मामले में मुस्तफा और मुबारक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENT
पूरा मामला जानिए
ये घटना अलीगढ़ में हुई। जवां इलाके के रियाज कॉलोनी का रहने वाला सद्दाम (28 साल) गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था। वहां उसकी बहना उसे बुलाने के लिए आई। इस बीच रास्ते में कुछ दबंगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और खींचने की कोशिश की। पीड़िता ने ये बात अपने भाई सद्दाम को बताई। वो बदमाशों के पास गया और उस दौरान उसकी बदमाशों के साथ बहस हो गई। कहासुनी के बाद दबंगों ने भाई-बहन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
हल्ला सुनकर गांव वाले इकट्ठा हो गए और घायल भाई-बहन को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान सद्दाम की मौत हो गई। उसकी बहन अस्पताल में भर्ती है।
ADVERTISEMENT
