Agra Viral Video: इस हैवान ने अपनी पत्नी के साथ जो किया, उसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे...

Agra Crime News: आगरा में एक आदमी ने अपनी पत्नी को खंभे से बांध दिया VIRAL VIDEO MAN BEATEN HIS WIFEऔर फिर बेहरमी से पीटा। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

CrimeTak

21 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:23 PM)

follow google news

अरविंद शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Agra Crime News: यूपी के आगरा में हैवान पति की एक करतूत सामने आई है। इस हैवान ने अपनी पत्नी को खंभे से बांधकर उसकी डंडे से पिटाई की। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि महिला आए दिन पति द्वारा मारपीट से तंग आकर थाने में शिकायत करती थी। बस फिर क्या था, गुस्साए पति ने तांडव मचा दिया। वीडियो वायरल होने पर मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी फरार है।

पूरा मामला जानिए

ये घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अरसेना की है। आगरा की रहने वाली कुसुमा देवी की शादी 17 साल पहले गांव अरसेना निवासी श्याम बिहारी से हुई थी। उसका पति शराब बहुत पीता है। जब उसकी पत्नी विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट करता था। 13 जुलाई को भी उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की । जब कुसुमा घर लौटी तो पति ने सारी हदें पार कर दी। उसने कुसुमा को खंभे से बांधकर डंडे से पीटा। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़ित महिला कुसुमा देवी का कहना है कि पति श्यामबिहारी काफी समय से उससे मारपीट कर रहा है। वहीं सीओ हरीपर्वत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी पति श्याम बिहारी और महिला की सास बर्फा देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 506 के तहत सिकन्दरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    follow google newsfollow whatsapp