इस लड़की की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है जहां पर हीरो या हीरोइन अपने सपने पूरा करने के लिए घर से भाग जाते हैं और फिर कई दिन बाद अपने नए अवतार में वापस लौटते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ दनकौर की रहने वाली इस लड़की के साथ जो इसी साल जनवरी में अपने घर से गायब हो गई थी।
नौ महीने पहले घर से गायब हुई थी लड़की नौ महीने बाद पुलिसवाली बनकर लौटी
9 month after disappearing woman appears as policewali
ADVERTISEMENT

14 Sep 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:05 PM)
परिवार ने मामले की रिपोर्ट नोएडा के दनकौर थाने में दर्ज कराया। परिवार ने लड़की की गुमशुदगी के लिए एक युवक को दोषी ठहराया। उनके मुताबिक उन्हें शक है कि इसी लड़के ने उनकी लड़की को गायब कर दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर उस लड़के को बुलाया और उससे पूछताछ की तो लड़की की गुमशुदगी में उसका हाथ सामने नहीं आया।
ADVERTISEMENT
इसके बाद पुलिस अलग-अलग जगह लड़की की तलाश करती रही लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। लड़की की गुमशुदगी को नौ महीने का वक्त बीत चुका था और परिवार वालों ने उसके मिलने की आस तक छोड़ दी थी। अचानक 12 सितंबर को वो लड़की अपने घर वापस लौट आई। लड़की के वापस लौटने से परिवार बेहद खुश था। उसने परिवार को बताया कि अब वो दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बन गई है और तब सारा किस्सा सामने आया।
लड़की के मुताबिक उसके परिवारवाले उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। उन्होंने लड़की की शादी के लिए लड़का भी ढूंढ लिया था और बस बात पक्की करने वाले थे। हालांकि लड़की शादी करना नहीं चाहती थी और वो पहले अपने केरियर की ओर ध्यान देना चाहती थी। घरवाले मान ही नहीं रहे थे लिहाजा लड़की ने तय किया कि वो घर छोड़कर अपने सपने पूरे करेगी।
जनवरी में लड़की घर छोड़कर दिल्ली आ गई और यहीं पर उसने अपनी एक सहेली के साथ दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के इम्तिहान की तैयारी की और एग्जाम भी दिया। लड़की इस एग्जाम में पास हो गई और वो ट्रेनिंग के बाद दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हो गई।
लड़की के मुताबिक वो अपने परिवार की मर्जी से ही शादी करेगी लेकिन पहले वो अपने केरियर में कुछ अच्छा करना चाहती है जिसके बाद ही वो शादी कर पाएगी।
लड़की के घर वापस आने की सूचना दनकौर थाने की पुलिस को भी दे दी गई है और अब पुलिस इस मामले को बंद करने की तैयारी कर रही है क्योंकि कानून के मुताबिक लड़की बालिग है और वो अपनी मर्जी से कहीं भी आ जा सकती है।
ADVERTISEMENT
