दिल्ली में कार के अंदर मिली युवक की लाश, कौन था आखिरी वक्त में अर्जुन के साथ?

Delhi News: दिल्ली के जाफराबाद थाने अंतर्गत एक कार के अंदर युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस तफ्तीश कर रही है।

दिल्ली में कार के अंदर मिली युवक की लाश, कौन था आखिरी वक्त में अर्जुन के साथ?

दिल्ली में कार के अंदर मिली युवक की लाश, कौन था आखिरी वक्त में अर्जुन के साथ?

23 May 2023 (अपडेटेड: May 23 2023 10:35 AM)

follow google news

Delhi News: दिल्ली के जाफराबाद थाना अंतर्गत एक कार के अंदर युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस तफ्तीश कर रही है। उसकी मोबाइल डिटेल खंगाली जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है।

 

Delhi Murder News: ये वाक्या यमुना विहार रोड पर हुआ। मंगलवार सुबह लोग सैर करने के लिए अपने घरों से निकले। लोगों ने देखा कि एक गाड़ी के अंदर एक आदमी बेदहवास हालत में पड़ा है। उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।  कॉल मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। युवक के गले पर गहरे घाव थे। शुरुआती तौर पर ऐसा माना जा रहा है कि चाकू से ये घाव किए गए होंगे। युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

कौन था अर्जुन के साथ आखिरी वक्त में?

 

जांच करने पर पता चला युवक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई। वो यूपी के बागपत का रहने वाला था। अर्टिगा गाड़ी टैक्सी के तौर पर इस्तेमाल हो रही है और गुड़गांव के एक कंपनी के साथ जुड़ी हुई थी। कंपनी का नाम ABP Tours and Management है। पुलिस ने कंपनी के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

 

यहां कई सवाल खड़े हो रहे हैं -

 

अर्जुन क्या टैक्सी का ड्राइवर था?

 

क्या उसकी हत्या हुई है?

 

क्या उसने खुदकुशी की है?

 

गाड़ी यमुना विहार रोड पर कब पहुंची?

 

अगर ये हत्या है, तो ये वारदात कैसे हुई?

 

उसके साथ आखिरी वक्त में कौन था?

 

गाडी़ यमुना विहार तक कैसे पहुंची?

पुलिस अर्जुन की मोबाइल डिटेल भी खंगाल रही है ताकि ये पता लग सके की अर्जुन के साथ आखिरी वक्त में कौन था? पुलिस आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। मृतक के परिवार से भी संपर्क किया गया है। उसके बारे में पुलिस जानकारियां इकट्ठा कर रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि क्या अर्जुन की किसी से दुश्मनी तो नहीं थी?

    follow google newsfollow whatsapp