Wagh Bakri Tea Owner Died : वाघ बकरी चाय के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और मालिक पराग देसाई की मौत हो गई है। उन पर कुत्ते ने अटैक किया था। वो पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। आखिरकार उनकी मौत हो गई। वह 49 साल के थे।
Wagh Bakri Tea Owner Died : वाघ बकरी चाय के मालिक की मौत, कुत्ते ने किया था हमला
Wagh Bakri Tea Owner Died : वाघ बकरी चाय के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और मालिक पराग देसाई का निधन हो गया है।
ADVERTISEMENT

पराग देसाई
23 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 23 2023 11:50 AM)
ADVERTISEMENT
गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को मॉर्निंग वॉक के दौरान उन पर कुत्ते ने अटैक कर दिया था। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया था और वो फिसलकर गिर गए। उनके सिर में गहरी चोटें आई थी। उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था।
उन्होंने अमेरिका की लॉन्ग आइडैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। वह वाघ बकरी के लिए मार्केटिंग, सेल्स और एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट का काम देख रहे थे।
यह कंपनी साल 1892 में स्थापित हुई थी। एक आंकलन के मुताबिक, कंपनी का टर्नओवर दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है। इस चाय का डिस्ट्रीब्यूशन देश के कई राज्यों में है।
ADVERTISEMENT
