उत्तर प्रदेश : नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्‍कार के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्‍कार के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

CrimeTak

27 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:27 PM)

follow google news

बस्ती (उत्तर प्रदेश) जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की का अपहरण कर कथित सामूहिक बलात्‍कार के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक घटना 22 सितंबर और 23 सितंबर की दरम्यानी रात उस वक्त हुई, जब 14 वर्षीया लड़की अपने घर के बरामदे में सो रही थी। अधिकारियों ने कहा कि चार युवकों ने लड़की का अपहरण कर लिया और फिर उसे दूर के स्थान पर ले गए, जहां उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देकर कथित रूप से बलात्कार किया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर रविवार को आकाश चौधरी, हिमांशु और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

एसपी ने बताया कि लड़की की सोमवार को चिकित्सकीय जांच कराई गई। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

    follow google newsfollow whatsapp